नवीन पटनायक ने थर्ड फ्रंट की संभावना से किया इनकार, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद विपक्षी एकता को दिया झटका
लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी एकता को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नवीन निवास में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की थी. दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई.
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजू जनता दल के विपक्षी दलों के ‘तीसरे मोर्चे’ में शामिल होने की बात को खारिज कर दिया. दिल्ली में मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, जहां तक मेरा संबंध है, ‘तीसरे मोर्चे’ की कोई संभावना नहीं है. उन्होंने कहा, अभी नहीं.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी नवीन पटनायक से बात
लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी एकता को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नवीन निवास में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की थी. दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई. हालांकि, दोनों मुख्यमंत्रियों ने दावा किया कि बैठक के दौरान अगले साल लोकसभा चुनाव के लिए जद (यू) और बीजू जनता दल (बीजद) के बीच किसी भी राजनीतिक गठबंधन बनाने पर कोई चर्चा नहीं हुई. नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद नवीन पटनायक ने कहा, किसी भी गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई. मुझे खुशी है कि नीतीश जी भुवनेश्वर आए. जब हम अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में थे, तब से पुराने दोस्त और सहयोगी हैं.
पटनायक की दिल्ली यात्रा से ओडिशा के राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के चार दिवसीय दिल्ली दौरे से राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि पटनायक के दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से मिलने के कई आधिकारिक कार्यक्रम हैं, वहीं सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के सूत्रों ने दावा किया कि वह अन्य दलों के राजनीतिक नेताओं से भी मिल सकते हैं. पटनायक 13 मई को ओडिशा लौटेंगे. पटनायक के दिल्ली के अचानक दौरे से यह अटकलें तेज हो गईं कि बीजद अध्यक्ष कुछ विपक्षी नेताओं से मिल सकते हैं.
#WATCH | Delhi: There is no possibility of a Third front as far as I am concerned: Odisha CM Naveen Patnaik after his meeting with PM Narendra Modi pic.twitter.com/dRr1fxsiYm
— ANI (@ANI) May 11, 2023
इन मुद्दों पर पीएम मोदी से नवीन पटनायक की हुई बात
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पीएम मोदी से भेंट के बाद कहा, मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओडिशा की मांग के बारे में चर्चा की। मैंने उनसे श्री जगन्नाथ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बारे में बात की जिसे हम पुरी में स्थापित करना चाहते हैं, एयरपोर्ट पर सीमा चिन्हित किया गया है. भुवनेश्वर में अभी काफी ट्रैफिक हो रहा है तो हम वहां का विस्तार करना चाहते हैं, प्रधानमंत्री ने मदद करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










