तेलंगानाः BRS के साथ कोई समझौता नहीं, खम्मम में गरजे राहुल गांधी, कहा- बीआरएस यानी बीजेपी रिश्तेदार समिति

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Jul 2023 8:05 PM

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना जन गर्जना सभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव सोचते हैं कि वे राजा हैं और तेलंगाना उनका साम्राज्य है. राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी बीआरएस बीजेपी रिश्तेदार समिति की तरह है.

विज्ञापन

मणिपुर के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी तेलंगाना दौरे पर हैं. तेलंगाना के खम्मम में राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया. अपने भाषण में राहुल ने केन्द्र सरकार के साथ-साथ टीआरएस पर भी जमकर हमला बोला है. राहुल गांधी ने तेलंगाना में जन गर्जना सभा के दौरान मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका रिमोट कंट्रोल पीएम मोदी के पास है. राहुल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सदन में बीजेपी के खिलाफ खड़ी रही है, लेकिन केसीआर की पार्टी ने बीजेपी की बी-टीम की तरह काम किया है.

किसानों के मुद्दे पर टीआरएस ने बीजेपी का दिया साथ- राहुल
तेलंगाना के खम्मम में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टीआरएस पर जमकर हमला किया. राव की पार्टी पर आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर उन्होंने बीजेपी की मदद की थी. राहुल ने कहा कि संसद में जब हमने किसानों का मुद्दा उठाया था तो टीआरएस (TRS) ने बीजेपी की पूरी मदद की थी. जो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं, आपके मुख्यमंत्री कर देते हैं क्योंकि आपके मुख्यमंत्री का रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में है.

बीआरएस यानी बीजेपी रिश्तेदार समिति- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि हमने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश को एकजुट करने की बात की. पूरे देश ने यात्रा का समर्थन किया और दिखाया कि वे नफरत और हिंसा फैलाने का समर्थन नहीं करते बल्कि देश को एकजुट करने का समर्थन करते हैं. खम्मम कांग्रेस का गढ़ है और लोगों ने हमेशा अपना समर्थन दिखाया है. यहां के लोग हमारी विचारधारा को समझते हैं. तेलंगाना एक सपना था, गरीबों, किसानों और मजदूरों का सपना.  9 साल तक टीआरएस ने इस सपने को कुचलने की कोशिश की.  अब टीआरएस ने इसका नाम बदलकर बीआरएस-बीजेपी रिश्तेदार समिति कर दिया है.


Also Read: छत्तीसगढ़ को अब तक नहीं मिला ईमानदार नेता, बोले सीएम केजरीवाल- बीजेपी और कांग्रेस ने प्रदेश को लूटा

बीआरएस के साथ नहीं करेंगे मंच साझा- राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना जन गर्जना सभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव सोचते हैं कि वे राजा हैं और तेलंगाना उनका साम्राज्य है. राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी बीआरएस बीजेपी रिश्तेदार समिति की तरह है. राहुल गांधी ने सभी में साफ तौर पर कह दिया कि हमने अन्य विपक्षी दलों से कहा है कि कांग्रेस ऐसे किसी भी समूह में शामिल नहीं होगी जहां बीआरएस शामिल है. हम बीआरएस के साथ मंच साझा नहीं कर सकते.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola