NIA Raid: टेरर फंडिंग के खिलाफ एक्शन में एनआईए, 8 राज्यों के 70 से ज्यादा जगहों पर रेड, कई हथियार बरामद

Updated:
विज्ञापन
NIA Raid: टेरर फंडिंग के खिलाफ एक्शन में एनआईए, 8 राज्यों के 70 से ज्यादा जगहों पर रेड, कई हथियार बरामद

NIA की टीम पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में 70 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर रही है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा यह कार्रवाई गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ दर्ज एक मामले को लेकर की है.

विज्ञापन

टेरर फंडिंग केस में एएनआई का एक्शन जारी है. नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने आज यानी मंगलवार को सुबह 8 राज्यों के 70 से अधिक जगहों पर छापेमारी कर रही है. सभी छापेमारी गैंगस्टर और उनके करीबियों के ठिकाने पर हुई है. एजेंसी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में जारी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेड में एनआईए को कई हथियार मिले हैं.

पंजाब में 30 से ज्यादा जगहों पर रेड: एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक एनआईए (NIA) की टीम ने गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में केन्द्रीय एजेंसी की ओर से पंजाब में 30 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की जा रही है. गौरतलब है कि कि एनआईए की ओर से गैंगस्टर नेटवर्क पर यह चौथे दौर की छापेमारी है.

गैंगस्टर मामले को लेकर कार्रवाई: न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक NIA की टीम पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में 70 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर रही है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा यह कार्रवाई गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ दर्ज एक मामले को लेकर की है. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola