Nirbhaya Hanging : हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका, निर्भया के दोषियों की फांसी करीब तय

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस मनमोहन और जस्टिस संजीव नरूला की बेंच ने याचिका पर सुनवाई की. जिसमें हाई कोर्ट ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश को कायम रखा. निर्भया के दोषियों की फांसी करीब तय हो गई है

विज्ञापन

नयी दिल्ली : निर्भया के दोषियों को बचाने की आखिरी उम्मीद पर भी पानी फिर गया है.दोषियों को फांसी से बचाने के लिए देर रात दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दी गयी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस मनमोहन और जस्टिस संजीव नरूला की बेंच ने याचिका पर सुनवाई की. जिसमें हाई कोर्ट ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश को कायम रखा. इस फैसले के बाद निर्भया के चारों दुष्कर्मियों को शुक्रवार सुबह 5.30 बजे फांसी लटकाना तय हो गया है

विज्ञापन

हाई कोर्ट ने दोषियों को फटकार लगाते हुए कहा कि ये वक्त केस के मेरिट पर बहस करने का नहीं है. कोर्ट ने यह भी कहा कि जब एक जज फैसले पर हस्ताक्षर कर देता है तो वो फिर से उस केस को छू नहीं सकता है. अब हम सुबह 5.30 बजे तक सुनवाई करेंगे और ऑर्डर देंगे. वहीं, फैसले के बाद दोषियों के वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola