ePaper

दिल्ली में 1 सितंबर से लागू हो जाएगी पुरानी एक्साइज पॉलिसी, उपराज्यपाल ने दी सरकार के फैसले को मंजूरी

Updated at : 02 Aug 2022 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में 1 सितंबर से लागू हो जाएगी पुरानी एक्साइज पॉलिसी, उपराज्यपाल ने दी सरकार के फैसले को मंजूरी

दिल्ली में नई आबकारी नीति 2021-22 एक सितंबर से निरस्त हो जाएगी और फिर पुरानी आबकारी नीति लागू हो जाएगी. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने निजी शराब की दुकानों के साथ होटल और बार के लाइसेंस को एक महीने के लिए बढ़ाने के दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : दिल्ली में नई आबकारी नीति 2021-22 एक सितंबर से निरस्त हो जाएगी. इसके बाद सरकार पुरानी आबकारी नीति को ही लागू करेगी. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने फिलहाल निजी शराब की दुकानों के साथ-साथ होटल और बार के आबकारी लाइसेंस को एक महीने के लिए बढ़ाने के दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के फैसले को मंजूरी देते हुए अधिसूचना जारी कर दी है. इसके साथ ही, शहर में शराब की आपूर्ति फिर से शुरू हो जाएगी. लाइसेंस के अभाव में राजधानी में सोमवार को अनौपचारिक तौर पर ड्राई डे (शुष्क दिवस) रहा. दिल्ली के बीयर बार, पब, रेस्टोरेंट और होटल में शराब नहीं परोसी गई और न ही कोई इसे खरीद सका, क्योंकि इनके लाइसेंस 31 जुलाई को समाप्त हो गए थे.

शराब दुकानों के लाइसेंस को एक महीने का मिला विस्तार

मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. उन्होंने बताया कि सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 को एक महीने के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव रविवार की देर रात मंजूरी के वास्ते उपराज्यपाल को भेजा था. आबकारी विभाग ने अब तक इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है. जब तक ऐसा आदेश जारी नहीं हो जाता, तब तक होटल और पब में शराब नहीं परोसी जा सकती है और न ही ठेकों में बेची जा सकती है.

स्टॉक क्लीयरेंस के लिए दुकानदारों को मिली मोहलत

उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि 31 जुलाई को समाप्त हुए मौजूदा लाइसेंस को देखते हुए और प्रशासन में लोगों के विश्वास को बनाए रखने के लिए इस विस्तार को अनिवार्य रूप से एक सीमित अस्थायी उपाय के रूप में मंजूरी दी गई है. उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल ने महसूस किया है कि स्टॉक क्लीयरेंस के लिए मौजूदा खुदरा और थोक लाइसेंस के कार्यकाल को एक महीने के लिए बढ़ाने और खुदरा तथा थोक ठेके को बंद होने से बचाने के लिए रविवार के दिल्ली मंत्रिमंडल के फैसले से सहमत होने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था.

एक सितंबर से लागू होगी पुरानी आबकारी नीति

सूत्रों ने बताया कि इसके साथ ही शहर में शराब की अनुपलब्धता के कारण किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था बिगड़ने रोकने के लिए भी यह निर्णय किया गया है. विस्तारित अवधि के लिए लाइसेंस शुल्क के भुगतान पर सरकार द्वारा आबकारी लाइसेंस जारी किए जाएंगे. विस्तार के लिए आवेदन करने वाले निजी खुदरा शराब के ठेके 31 अगस्त तक संचालित होंगे. दिल्ली सरकार एक सितंबर से पुरानी आबकारी नीति की व्यवस्था को वापस लाएगी और शराब की दुकानों का संचालन करेगी.

Also Read: Delhi Liquor Policy: दिल्ली सरकार का आबकारी नीति पर फैसला, 6 महीने पुरानी व्यवस्था लागू करने का निर्देश
17 नवंबर 2021 से लागू हुई थी नई आबकारी नीति

बता दें कि नई आबकारी नीति 2021-22 के तहत दिल्ली सरकार ने पूरे शहर को 32 जोन में बांटकर 849 खुदरा लाइसेंस जारी किए थे और यह नीति 17 नवंबर 2021 से लागू की गई थी. रेस्टोरेंट चलाने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से उच्चतम स्तर पर प्रशासनिक अक्षमता प्रतीत होती है, जिसके चलते यह स्थिति पैदा हुई. उन्होंने कहा कि यदि वह लाइसेंस की समय सीमा को बढ़ाना चाहती थी, तो उसे पहले ही ऐसा करना चाहिए था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola