ePaper

छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण कार्य में शामिल तीन मशीनों को नक्सलियों ने जलाया

Updated at : 19 Feb 2023 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण कार्य में शामिल तीन मशीनों को नक्सलियों ने जलाया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल ने कहा कि यह घटना कल शाम को राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर परतापुर थाना क्षेत्र के कामटेड़ा एवं गट्टाकल गांव के बीच हुई लेकिन उसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

Chhattisgarh Naxalite Attack: छत्तीसगढ़ में महिला नक्सलियों का आतंक देखने को मिला है. यहां उन्होंने सड़क निर्माण में काम में आने वाले जेसीबी समेत तीन अन्य मशीनों को आग के हवाले कर दिया है. यह घटना कल शाम की है और इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी है. जानकारी के लिए बता दें इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जा रहा था. फिलहाल नक्सलियों द्वारा लगाए गए आग से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.

तीन मशीनों को महिला नक्सलियों ने जलाया

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सड़क निर्माण कार्य में लगी तीन मशीनों को महिला नक्सलियों ने जला दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल ने कहा कि यह घटना कल शाम को राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर परतापुर थाना क्षेत्र के कामटेड़ा एवं गट्टाकल गांव के बीच हुई लेकिन, उसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत यह सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा था.

कर्मचारियों के मोबाइल छीने

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, नक्सली वर्दी में हथियारबंद महिला नक्सलियों के एक समूह ने निर्माण स्थल पर धावा बोल दिया और वहां काम कर रहे लोगों को काम रोकने की धमकी दी तथा उनके मोबाइल फोन छिन लिए. उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने इसके बाद एक मिक्चर मशीन सहित तीन मशीनों में आग लगा दी और वहां से फरार हो गए.

पुलिस की एक टीम घटनास्थल पहुंची

धीरेंद्र पटेल ने कहा कि- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पहुंची और दोषियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान शुरू किया. पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों पर हमले करके और सड़कों के निर्माण कार्य में शामिल वाहनों और मशीनों को नुकसान पहुंचाकर सड़क निर्माण कार्यों को अक्सर बाधित करने की कोशिश की है . इस संभाग में कांकेर समेत सात जिले हैं. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola