Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने CRPF कैंप पर किया हमला, 3 जवान शहीद, 14 घायल

Updated:
विज्ञापन

Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को माओवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान तीन जवान शहीद हो गए और 14 अन्य घायल हो गए. आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया, बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी हुई है.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने CRPF कैंप पर हमला किया. नक्सलियों ने कैंप पर गोलीबारी की. जवाबी कार्रवाई में सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हो गए, जबकि 14 अन्य घायल हो गए. पुलिस महानिदेशक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी. ने बताया कि यह घटना बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर स्थित टेकलगुडेम गांव के समीप उस वक्त हुई, जब सुरक्षाकर्मियों का एक संयुक्त दल तलाश अभियान चला रहा था.

नक्सलियों ने हमला उस समय किया जब कोबरा कमांडो अग्रिम अभियान शिविर (एफओबी) बना रहे थे

यह घटना बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर स्थित टेकलगुडियाम गांव में उस वक्त हुई जब कोबरा कमांडो अग्रिम अभियान शिविर (एफओबी) स्थापित करने के लिए काम कर रहे थे. एफओबी एक दूरस्थ शिविर है जिसका उद्देश्य मुख्य नक्सली क्षेत्रों में सक्रिय सुरक्षा बलों को अभियानगत सुविधाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि जब गोलीबारी हुई तब 201वीं ‘कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) इलाके में काम कर रही थी. अधिकारियों ने कहा कि कमांडो ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि घायलों की संख्या ज्यादा हो सकती है.

Also Read: झारखंड : 10 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, मुख्यधारा में शामिल होने की जताई इच्छा

2021 में नक्सली हमले में 23 जवान हुए थे शहीद

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया, बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी हुई है. जिसमें जवान घायल हुए हैं. उन्होंने बताया, यह वही जगह है जहां 2021 में 23 जवान शहीद हुए थे.

Also Read: झारखंड: बम से घर को उड़ाने की नक्सली कोशिश नाकाम, बाल-बाल बचा परिवार, पोस्टर चिपकाकर जान मारने की धमकी

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लगाए आईईडी बरामद, बड़ी घटना टली

इससे पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बरामद होने से मंगलवार को एक बड़ी घटना टल गई. अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई खोज के दौरान जिला आरक्षित बल (डीआरजी), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ), जिला बल और बम निरोधक दस्ते के संयुक्त दल को किरनडुल थानांतर्गत हिरोली गांव के निकट पांच और तीन किलोग्राम के दो आईईडी मिले. उन्होंने कहा, गश्त के दौरान इलाके से गुजरने वाले सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए रास्ते में विस्फोटक लगाए गए थे. बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने बाद में बमों को निष्क्रिय कर दिया। एक बड़ी त्रासदी टल गई. सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली अक्सर नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक लगाते रहते हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola