नवजोत सिंह सिद्धू होंगे जेल से रिहा, जानें क्यों छोड़ा जा रहा है पंजाब कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष को पहले
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 Mar 2023 3:09 PM
New Delhi: Congress leader Navjot Singh Sidhu leaves after meeting party President Sonia Gandhi, in New Delhi, Friday, July 16, 2021. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI07_16_2021_000045A)
सुप्रीम कोर्ट ने मई 2022 में सिद्धू को 1988 के रोड रेज डेथ केस में एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी. उस समय से वह पटियाला केंद्रीय जेल में बंद है. जानें नवजोत सिंह सिद्धू ने क्या किया ट्वीट
नवजोत सिंह सिद्धू को शनिवार को पटियाला जेल से रिहा किया जा रहा है. इसकी जानकारी नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि आप सभी को सूचित किया जाता है कि सरदार नवजोत सिंह सिद्धू को कल पटियाला जेल से रिहा किया जाएगा. यहां चर्चा कर दें कि जेल से उनकी निर्धारित रिहाई 16 मई को थी, लेकिन अपने अच्छे आचरण की वजह से र्ष अदालत द्वारा दी गयी एक साल की सजा में 45 दिन की छूट मिलेगी. सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई 2022 को नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई थी. 20 मई को उन्होंने पटियाला कोर्ट में सरेंडर किया था. सिद्धू ने एक साल में न कोई पैरोल ही ली और न ही छुट्टी.
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने मई 2022 में सिद्धू को 1988 के रोड रेज डेथ केस में एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी. उस समय से वह पटियाला केंद्रीय जेल में बंद है. उनपर आरोप था कि पटियाला में 27 दिसंबर 1988 को एक चौराहे पर दूसरे कार के बुजुर्ग ड्राइवर से उनका विवाद हो गया था. कहासुनी के दौरान सिद्धू ने जबरन ड्राइवर को अपनी कार से उतार दिया और उसे घूंसों से जमकर मारा. 1988 में हुई रोड रेज की इस घटना में सिद्धू के मुक्के के प्रहार से बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया था.
This is to inform everyone that Sardar Navjot Singh Sidhu will be released from Patiala Jail tomorrow.
(As informed by the concerned authorities).
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) March 31, 2023
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पहले सिद्धू को गैर-इरादतन हत्या से बरी कर दिया था. यही नहीं एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया था. लेकिन इस मामले में रिव्यू पिटीशन पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को एक साल की सजा सुना दी. इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने 20 मई को सरेंडर कर दिया था.
कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने अपने कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी पिछले दिनों दी. नवजोत कौर ने ट्वीट किया था कि वह (नवजोत सिद्धू) ऐसे अपराध के लिए जेल में हैं, जो उन्होंने नहीं किया है. हर दिन बाहर रहकर आपकी रिहाई का इंतजार करना बेहद कष्टदायक है. हमेशा की तरह आपके दर्द को दूर करने की कोशिश में हूं.
Also Read: नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को स्टेज-2 का कैंसर, लिखा भावुक पोस्ट
आगे नवजोत कौर ने कहा कि बार-बार आपको न्याय से वंचित किया जाता देख रही हूं और आपका इंतजार कर रही हूं. सच बहुत शक्तिशाली होता है, लेकिन यह बार-बार आपकी परीक्षा लेता है. कलयुग…माफ करना, अब आपका इंतजार नहीं कर सकती, क्योंकि खतरनाक कैंसर दूसरे चरण में है. इसका आज ऑपरेशन करा रही हूं. इसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि यह भगवान की मर्जी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










