ePaper

प्रियंका से मुलाकात के बाद राहुल गांधी से मिलने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू , मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

Updated at : 30 Jun 2021 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका से मुलाकात के बाद राहुल गांधी से मिलने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू , मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं. राहुल गांधी से उनकी मुलाकात प्रियंका गांधी के साथ लंबी बातचीत के बाद हो रही है. सूत्रों के हवाले से ऐसे खबरें आ रही हैं कि पार्टी में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आज रात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की. उन दोनों की मुलाकात लगभग 30 मिनट चली हालांकि मुलाकात के बाद सिद्धू अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गये. उन्होंने मुलाकात के बारे में मीडिया से कोई बात नहीं की. राहुल गांधी से उनकी भेंट प्रियंका गांधी के साथ लंबी बातचीत के बाद हुई है. सूत्रों के हवाले से ऐसे खबरें आ रही हैं कि पार्टी में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद सिद्धू ने उनके साथ फोटो सोशल मीडिया में शेयर की थी. सूत्रों का कहना है कि अगले 48 घंटे में पार्टी उनकी भूमिका तय कर देगी.

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के बीच वाकयुद्ध चल रहा है. सिद्धू ने कई बार सार्वजनिक तौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोला है और यहां तक कहा है कि पार्टी जिन वादों को करके चुनाव जीती थी मुख्यमंत्री उन्हें पूरा नहीं कर पाये.

Also Read: ICC Test Ranking : केन विलियमसन फिर नंबर वन, विराट कोहली और रोहित को मिली रैंकिंग में यहां जगह…

सिद्धू के साथ तनातनी के बीच पिछले दिनों कैप्टन अमरिंदर दिल्ली भी आये थे, लेकिन स्थिति में बदलाव नहीं हुआ. कांग्रेस नेतृत्व पार्टी की पंजाब इकाई में सुधार करने और पार्टी को एकजुट रखने की कोशिश कर रही है क्योंकि अगले साल यहां विधानसभा चुनाव होना है. यही वजह है कि पार्टी सिद्धू की भूमिका तय करके पार्टी को एकजुट रखना चाह रही है और इसके लिए प्रियंका गांधी खुद सामने आयी हैं.

गौरतलब है कि सिद्धू ने 2019 में स्थानीय निकाय विभाग से हटाए जाने के बाद पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने हाल ही में 2015 की पुलिस फायरिंग की घटनाओं में न्याय में कथित देरी को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जोरदार हमला किया था.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola