National Unity Day: 'सिर्फ 1218 दिनों में सरदार पटेल ने एकजुट किया भारत', अमित शाह बोले- जो असंभव था, उसे कर दिखाया

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

National Unity Day 2026: आजादी के समय दुनिया के कई राजनीतिक विशेषज्ञों को लगता था कि भारत एकजुट नहीं रह पाएगा. लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल ने इतिहास की दिशा ही बदल दी. राष्ट्रीय एकता दिवस पर अमित शाह ने कहा कि पटेल ने महज 1218 दिनों में वह काम कर दिखाया, जिसे पूरा करना असंभव माना जा रहा था. जानिए उन्होंने और क्या कहा.

विज्ञापन

National Unity Day 2026: आजादी के बाद जब दुनिया के कई राजनीतिक जानकार भारत के भविष्य पर सवाल उठा रहे थे और देश के बिखरने की आशंका जता रहे थे, तब सरदार वल्लभभाई पटेल ने ऐसा काम किया, जिसे असंभव माना जा रहा था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने महज 1218 दिनों में भारत को एकजुट कर दिया. शाह ने कहा कि जिस काम को नेताओं का एक समूह पूरी जिंदगी में भी पूरा नहीं कर पाता, उसे सरदार पटेल ने इतने कम समय में कर दिखाया.

विज्ञापन

आजादी के बाद दुनिया को था भारत के बिखरने का डर: अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने आजादी के शुरुआती दौर की चुनौतियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब भारत स्वतंत्र हुआ था, तब दुनियाभर के राजनीतिक विशेषज्ञ भविष्यवाणी कर रहे थे कि यह देश एकजुट नहीं रह पाएगा. ऐसी परिस्थितियों में सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने की जिम्मेदारी संभाली.

स्वतंत्रता प्राप्त करने के समय, विश्वभर के राजनीतिक विश्लेषकों ने भविष्यवाणी की थी कि भारत बिखर जाएगा. फिर भी स्वतंत्रता के बाद के 1,218 दिनों में सरदार पटेल ने वह कर दिखाया जिसे सभी असंभव मानते थे. यह एक ऐसा कारनामा था जिसे शायद नेताओं का एक समूह भी अपने पूरे जीवनकाल में पूरा नहीं कर पाता; मात्र 1,218 दिनों में सरदार पटेल ने एक एकीकृत भारत का निर्माण किया. सरदार पटेल द्वारा परिकल्पित और निर्मित भारत आज गर्व से विश्व के सामने खड़ा है- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

अमित शाह ने कहा- सरदार पटेल ने सिर्फ इतिहास नहीं, भारत का भूगोल भी बदला

गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार पटेल के योगदान को केवल रियासतों के विलय तक सीमित नहीं बताया. उन्होंने कहा कि पटेल ऐसी महान शख्सियत थे, जिन्होंने देश के इतिहास के साथ उसके भूगोल को भी नया आकार दिया. अमित शाह ने कहा कि अनेक रियासतों को एक साथ लाना बेहद कठिन चुनौती थी. सरदार पटेल ने इन रियासतों को एक माला के मोतियों की तरह जोड़कर देश की राजनीतिक और भौगोलिक एकता की नींव रखी. उन्होंने भारत के सांस्कृतिक एकीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

2014 से मनाया जा रहा राष्ट्रीय एकता दिवस

अमित शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्ता संभालने के बाद से हर साल 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है. इसका उद्देश्य देश के एकीकरण और राष्ट्र निर्माण में पटेल के योगदान को याद करना है. इस अवसर पर गृह मंत्री ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से 'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाई. कार्यक्रम के जरिए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया.

राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास 'वैली ऑफ फ्लावर्स' पहुंचे थे. अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान उन्होंने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की प्रसिद्ध रचना 'आनंद मठ' पर आधारित नाट्य प्रस्तुति भी देखी.

Also Read: UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola