Nagaland Elections: विपक्ष पर भड़के JP नड्डा, कहा- नाकाबंदी और टारगेट किलिंग के लिए जानी जाती थी पिछली सरकार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Feb 2023 3:34 PM
Nagaland Assembly Election 2023: जेपी नड्डा ने कहा कि 5 साल पहले पिछली सरकारें बंद, नाकाबंदी, उग्रवाद, अपहरण और टारगेट किलिंग के लिए जानी जाती थीं. लेकिन नेफ्यू रियो के गतिशील नेतृत्व में, हम एक स्थिर सरकार बनाने में सक्षम थे
Nagaland Assembly Election 2023: नगालैंड विधानसभा चुनाव 27 फरवरी को है. 60 विधानसभा सीटों वाले नागालैंड चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. बीजेपी भी पूरे रेस में है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिवसीय नगालैंड और मेघालय दौरे पर है. कोहिमा में उन्होंने एक सभा को संबोधित भी किया.
निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए बहुत गंभीर विचार-विमर्श की जरूरत- नड्डा: कोहिमा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव और वोटिंग बहुत मामूली आधारों पर तय करने के लिए नहीं है. उन्होंने कहा कि इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए बहुत गंभीर विचार-विमर्श की जरूरत है कि सत्ता की बागडोर किसे संभालनी चाहिए.
#NagalandElections2023 | Election and voting is not meant to be decided on very flimsy grounds. It needs very serious deliberation to come to a conclusion that who should take up the reins of power: BJP national president JP Nadda, in Kohima pic.twitter.com/tCwoToj6t0
— ANI (@ANI) February 14, 2023
अपहरण और टारगेट किलिंग के लिए जानी जाती थीं पिछली सरकार- नड्डा: जेपी नड्डा ने कहा कि 5 साल पहले पिछली सरकारें बंद, नाकाबंदी, उग्रवाद, अपहरण और टारगेट किलिंग के लिए जानी जाती थीं. लेकिन नेफ्यू रियो के गतिशील नेतृत्व में, हम एक स्थिर सरकार बनाने में सक्षम थे और अब कह सकते हैं कि यह शांति, समृद्धि और विकास का स्थान है.
#NagalandElections2023 | 5 yrs back, previous govts were known for bandhs, blockades, insurgency, abduction & targetted killing…But under dynamic leadership of Neiphiu Rio, we were able to have a stable govt&now can say it's a place of peace, prosperity & development: BJP chief pic.twitter.com/ZdmvT7WWKR
— ANI (@ANI) February 14, 2023
27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए होगा मतदान: गौरतलब है कि नगालैंड विधानसभा 2018 के चुनाव में एनडीपीपी (NDPP) और बीजेपी (BJP) ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था. सीटों का बंटवारा 40 और 20 के अनुपात में हुआ था. अब एक बार फिर दोनों दल उसी फॉर्मूले के साथ चुनावी समर में उतर रही हैं. नगालैंड की 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. मतदान 27 फरवरी को होगा जबकि 2 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










