Mumbai Heavy Rain : मुंबई में होगी भारी बारिश, IMD का आया अलर्ट

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Mumbai Heavy Rain : मुंबई में 24 घंटे में 106 मिलीमीटर बारिश हुई. कारोबारी नगरी में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है.

विज्ञापन

Mumbai Heavy Rain : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सप्ताह के पहले ही दिन भारी बारिश से जूझने के बाद लोगों को मंगलवार सुबह थोड़ी राहत मिली. हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों तक मिलने वाली नहीं है. पिछले 24 घंटे में औसतन 106 मिलीमीटर बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में मुंबई और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.

मूसलाधार बारिश ने मुंबई को डराया

मौसम विभाग ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं तथा गरज के साथ बारिश की संभावना है. आईएमडी ने सोमवार को कहा था कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून अपनी सामान्य तारीख से 16 दिन पहले मुंबई पहुंच गया है और 1950 के बाद से पहली बार इसका इतनी जल्दी आगमन हुआ है. पहले ही दिन मूसलाधार बारिश ने मुंबई के अधिकतर हिस्सों को भिगो दिया.

मुंबई में पेड़ उखड़े, जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित

भारी बारिश ने शहर के कुछ हिस्सों, खासकर दक्षिण मुंबई में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. लोगों को पेड़ उखड़ने, जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा. इस वजह से उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को निलंबित करना पड़ा. वर्ली नाका में नवनिर्मित आचार्य अत्रे चौक मेट्रो स्टेशन बारिश का पानी परिसर में घुसने के बाद बंद कर दिया गया और मुंबई मेट्रो रेल निगम को वहां परिचालन रोकना पड़ा.

यह भी पढ़ें : Rain Alert: दिल्ली, मुंबई, राजस्थान में बारिश का तांडव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दक्षिण मुंबई के कई निचले इलाके भी जलमग्न हो गए जहां कभी-कभार ही ऐसी स्थिति होती थी. इनमें पेडर रोड और नेपियन सी रोड जैसे पॉश इलाके शामिल हैं. बीएमसी के अनुसार, मंगलवार को ऊंची लहरें उठने की आशंका है तथा रात 11 बजकर 56 मिनट पर 4.18 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola