MP News: पिता लग्न देने दामाद के घर पहुंचा, बेटी ने प्रेमी के साथ लिए 7 फेरे, जानें फिर क्या हुआ?

Updated:
विज्ञापन

MP News: शादी से पहले घर से भागी युवती ने प्रेम विवाह किया. आइए जानते हैं इसके बाद क्या हुआ?

विज्ञापन

MP News: मध्यप्रदेश के नीमच जिले में मंगलवार 22 अप्रैल को प्रेम विवाह (Love Marriage) को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई. मामला शहर के कैंट थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवती अपने पड़ोस में ही रहने वाले युवक के साथ घर से भाग गई और दोनों ने आपसी सहमति से विवाह कर लिया. जानकारी के अनुसार युवती के माता-पिता उसकी शादी 12 मई को तय कर चुके थे और विवाह की तैयारियों में जुटे थे. इसी बीच जब वे लग्न देने के लिए अपने होने वाले समधी के घर गए हुए थे, तभी उनकी बड़ी बेटी पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ घर छोड़कर चली गई.

विज्ञापन

बेटी के अचानक गायब हो जाने के बाद परेशान परिजनों ने कैंट थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों की तलाश शुरू की और मंगलवार को उन्हें ढूंढकर थाने लाया गया. पूछताछ में पता चला कि दोनों ने पहले ही विवाह कर लिया है. जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे थाने पहुंच गए. यहां दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और किसी तरह मामला शांत कराया.

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान पर ‘हवाई हमला’ कब करेगा भारत? बड़े पत्रकार ने बताई तारीख!

थाने में पुलिस द्वारा समझाइश के बाद भी युवती अपने माता-पिता के साथ जाने को तैयार नहीं हुई. उसने स्पष्ट रूप से युवक के साथ रहने की इच्छा जताई. वहीं जब यह खबर बस्ती में फैली, तो वहां भी विवाद की स्थिति बन गई. पुलिस के जाने के बाद कुछ युवकों द्वारा लड़की के घर और मोहल्ले में जाकर हंगामा किए जाने की भी जानकारी सामने आई है.

बताया जा रहा है कि जिस परिवार की बेटी ने लव मैरिज की है, उसी परिवार की तीन बेटियों की शादी एक साथ 12 मई को होने वाली थी. इस घटना के कारण न केवल परिवार में तनाव है, बल्कि पूरे इलाके में भी माहौल तनावपूर्ण हो गया है. पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और हालात सामान्य बनाए रखने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें: पहले धर्म पूछा, फिर कहा कलमा पढ़ो, नाम पूछ-पूछ कर मार दी गोली, दर्दनाक मंजर की खौफनाक दास्तां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola