MP Election: एमपी का नया मुख्यमंत्री कौन? शपथ से पहले शिवराज सिंह चौहान ने कर दिया बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आज से हम मिशन 29 शुरू कर रहे हैं, मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटे हैं. हम इसके लिए दिन-रात एक करेंगे.
मध्य प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. अबतक राज्य के नये मुखिया के नाम की घोषणा नहीं की गई है. मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंश कायम है. इस बीच मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.
मुख्यमंत्री पद पर क्या बोले शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान से जब संवाददाताओं ने मुख्यमंत्री पद को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा, बीजेपी जो तय करेगी वही हम सब के लिए सर्वमान्य होगा. मैं तो छोटा सा कार्यकर्ता हूं. जो काम पार्टी देती है, वो काम हम करते हैं. उन्होंने कहा, पूरा मध्य प्रदेश हमारा परिवार है. मैं नेता नहीं हूं, मैं मामा हूं, भाई हूं, बेटा हूं.
शिवराज ने ‘मिशन 29’ आरंभ किया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आज से हम मिशन 29 शुरू कर रहे हैं, मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटे हैं. हम इसके लिए दिन-रात एक करेंगे. चौहान ने कहा, हम यहां (छिंदवाड़ा) जीत नहीं पाए लेकिन यहां के कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ को यहां बांध दिया था. यहां हम सातों विधानसभा सीटें हारे इसलिए मैं आज यहां इस संकल्प के साथ आया हूं कि लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 सीटें बीजेपी जीतेगी. उन्होंने आगे कहा, मध्य प्रदेश की धरती पर ऐसा चमत्कार हुआ है जो पहले कभी नहीं हुआ. भाजपा को 48.6% वोट मिले हैं जो इतिहास में कभी नहीं मिले. जब हम 173 सीटें जीते थे तब भी 42% वोट थे, इस बार वोट है 48.6% हैं. आपने चमत्कार कर दिया.
Also Read: MP का अगला मुख्यमंत्री कौन? शिवराज सिंह चौहान के अलावा इन नामों पर लग सकती है मुहर
शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी परिवार के घर दोपहर का भोजन किया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी परिवार के घर दोपहर का भोजन किया. इस दौरान उन्होंने कहा, चुनाव जीतने के बाद मैं छिंदवाड़ा के अपने कार्यकर्ता भाइयों-बहनों से मिलने के लिए बेचैन था. मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विराट विजय हुई है. चमत्कार करने के लिए मैं जनता को शीश झुका कर प्रणाम करता हूं.
2024 में मोदी जी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे : शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हम सब सौभाग्यशाली हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं. उनके नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और शक्तिशाली भारत का हमारा सपना था, जिसके लिए जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी बनी, आज वो सपना पूरा होने जा रहा है. आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन रहा है. इस बात में भी कोई संदेह नहीं है कि 2024 में मोदी जी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे. शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हम लोकसभा में सभी 29 सीटें जीतकर मोदी जी की झोली में डाल देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










