MP CM Oath Ceremony: 'मैं मोहन यादव...शपथ लेता हूं...' जानें कब मध्य प्रदेश में गूंजेंगे ये शब्द
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Dec 2023 8:23 AM
Bhopal: BJP MLA Mohan Yadav after being elected as the leader of the state legislative party, in Bhopal, Monday, Dec. 11, 2023. Yadav will be the next CM of the state. (PTI Photo) (PTI12_11_2023_000217A)
साल 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण से विधायक चुने गए मोहन यादव ने 2011-13 तक मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीटीडीसी) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. वह 2018 और फिर 2023 में इस सीट से दोबारा चुने गए. जानें वे कब लेंगे सीएम पद की शपथ
छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश में बीजेपी ने नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका दिया है. जी हां…बीजेपी विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगाई गई. प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव अपना नाम आने के बाद मीडिया के समक्ष आए और कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को होगा. इससे पहले मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने बीजेपी विधायक दल के नेता मोहन यादव को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति से संबंधित एक पत्र सौंपने का काम किया. बीजेपी विधायक दल ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में चौहान कैबिनेट के सदस्य यादव को अपना नेता सर्वसम्मति से चुना. आपको बता दें कि बीजेपी 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीट जीतकर मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने में सफल रही. वहीं जीत का दंभ भरने वाली कांग्रेस के खाते में केवल 66 सीट आई और वह दूसरे स्थान पर रही.
मध्यप्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव के बारे में जानें खास बातें
–मोहन यादव तीन बार बीजेपी के विधायक रहे. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र जीवन से की. वह उज्जैन दक्षिण से तीन बार विधायक हैं और एक प्रमुख ओबीसी नेता हैं.
-शिवराज सिंह चौहान की सरकार में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री पद पर वह रह चुके हैं.
-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के करीबी माने जाते हैं मोहन यादव

-58 साल के मोहन यादव की छवि एक मुखर हिंदुत्व समर्थक नेता के रूप में है.
-वह पहली बार 2020 में मंत्री बने जब कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के पतन के बाद बीजेपी सत्ता में वापस आई.
-मोहन यादव का जन्म 25 मार्च, 1965 को उज्जैन में हुआ.
-उन्होंने 1982 में माधव साइंस कॉलेज उज्जैन के संयुक्त सचिव के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और 1984 में इसके अध्यक्ष के रूप में चुने गए.
Also Read: MP New CM: मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नये सीएम, बीजेपी ने फिर फैसले से चौंकाया
-मोहन यादव ने एलएलबी और एमबीए की डिग्री के अलावा डॉक्टरेट (पीएचडी) की डिग्री भी हासिल की.
-मोहन यादव युवा अवस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे और 1993 से 1995 तक वह उज्जैन शहर में इसके पदाधिकारी थे.
-मोहन यादव मंदिरों के शहर उज्जैन से मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










