जिस बेटे को नाज से पाला था… उसकी ले ली जान, जानिए अपने ही ‘लाल’ की क्यों माता-पिता ने करवा दी हत्या

Updated:
विज्ञापन
जिस बेटे को नाज से पाला था… उसकी ले ली जान, जानिए अपने ही ‘लाल’ की क्यों माता-पिता ने करवा दी हत्या

मृतक युवक को शराब की लत थी. जिसके लिए वो अपने माता पिता से पैसों की मांग करता था. पैसा नहीं मिलने पर वो उनसे मारपीट भी करता था. युवक की ऐसी हरकतों से उसके माता पिता अक्सर दुखी रहते थे. और बेटे में कोई सुधार न होता देख आखिरकार उन्होंने सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी.

विज्ञापन

क्या कोई माता-पिता अपने बच्चे की जान ले सकता है. तेलंगाना के खम्मम में एक ऐसा ही मामला आया है. अपने बेटे की आवारागर्दी और शराब की लत से परेशान होकर एक माता पिता ने अपने ही बच्चे की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, बेटा बेरोजगार था और शराब का पूरी तरह आदी हो चुका था. यहीं नहीं अपनी शराब की लत के कारण वो अक्सर अपने माता पिता को सताता था.

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवक के पिता एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल थे. लेकिन अपने बच्चे की हरकतों से माता पिता तंग आ चुके थे. जब कोई उपाय नहीं सूझा तो उन्होंने कथित रूप से हत्यारों को आठ लाख रुपये बतौर सुपारी देकर अपने बेटे की हत्या करवा दिए. पिता क्षत्रिय राम सिंह और उनकी पत्नी रानी बाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है इसके अलावा हत्या में पांच में से चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

गला घोंटकर कर दी हत्या: पुलिस का कहना है कि सभी ने मिलकर युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सूर्यापेट में डंप कर दिया. वहीं हत्या के एक दिन बाद पुलिस ने शव बरामद किया. वहीं, हत्या की घटना को लेकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है. सीसीटीवी फुटेज से हत्या के बाद लाश को ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई कार का पता चला. बता दें, इसी कार के जरिए पुलिस हत्या का राज खोल सकी.

माता पिता के साथ मारपीट करता था युवक: पूछताछ में पुलिस को पता चला की मृतक युवक को शराब की लत थी. जिसके लिए वो अपने माता पिता से पैसों की मांग करता था. पैसा नहीं मिलने पर वो उनसे मारपीट भी करता था. युवक की ऐसी हरकतों से उसके माता पिता अक्सर दुखी रहते थे. और बेटे में कोई सुधार न होता देख आखिरकार उन्होंने सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola