देश से ज्यादा विदेशों में 276 भारतीय कोरोना से संक्रमित

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Mar 2020 1:07 AM

विज्ञापन

Baksa: A medic uses a thermal screening device on residents staying near the Indo-Bhutan border, in the wake of novel coronavirus (COVID-19) outbreak, in Baksa district of Assam, Wednesday, March 18, 2020. (PTI Photo) (PTI18-03-2020_000121B)

केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि ईरान में 255 सहित कुल 276 भारतीय कोरोना से संक्रमित हैं. विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि ईरान में 255 सहित कुल 276 भारतीय कोरोना से संक्रमित हैं. विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोमवार को ईरान से 53 भारतीयों का चौथा दल भारत लौटा. फिलीपींस के मनीला में करीब 1,000 भारतीय छात्र फंसे हैं, जो स्वदेश लौटने के लिए मदद मांगी है.

कहां कितने भारतीय पीड़ित

देश संख्या

ईरान 255

यूएइ 12

इटली 05

हांगकांग 01

कुवैत 01

रवांडा 01

श्रीलंका 01

देश हुआ और सतर्क

भारत ने यूरोप, तुर्की और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर 31 मार्च तक लगाया बैन

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने सऊदी से लौटने के बाद खुद को किया 14 दिन के लिए अलग

दिल्ली स्थित चिड़ियाघर 31 मार्च तक बंद, भाजपा एक महीने तक नहीं करेगी कोई प्रदर्शन

सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र बलों को सैनिकों की गैर जरूरी छुट्टियां रद्द करने को कहा

जम्मू-कश्मीर व राजस्थान में धारा 144 लागू, उल्लंघन पर कार्रवाई

अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम 19 से 29 मार्च तक रहेगा बंद

केंद्र का निर्देश- छात्रों के लिए स्वयं प्रभा डीटीएच चैनलों पर इ-क्लास

दिल्ली सरकार स्वास्थ्य व सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाओं को छोड़ अन्य कार्यालयों को करेगी बंद

अमिताभ बच्चन फैला रहे हैं जागरुकता, हाथ पर लगी ‘होम क्वॉरेंटाइन’ की मुहर ट्वीट की

एक दिन में 25 देशों में 824 लोगों की मौत

देश मामले मौत

चीन 13 11

इटली 4207 475

ईरान 1192 147

स्पेन 2084 90

अमेरिका 1276 08

ब्रिटेन 676 33

नीदरलैंड 346 15

जर्मनी 2606 02

द कोरिया 93 03

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola