ePaper

ओडिशा में 6 जगह 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश, आइएमडी ने 18 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Updated at : 18 Aug 2023 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
ओडिशा में 6 जगह 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश, आइएमडी ने 18 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे क्योंझर के तेलकोई में 182.6 मिमी, कटक के बांकी में 182 मिमी, पुरी के पिपिली में 122 मिमी, क्योंझर के चंपुआ में 120.6 और बलांगीर के देवगांव में 107 मिमी बारिश हुई. खुर्दा में 88 मिमी, हीराकुद में 87.8, नवरंगपुर में 81, क्योंझर में 70.6, पुरी में 69.6 मिमी बारिश हुई.

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश हुई. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने भुवनेश्वर और कटक शहर सहित ओडिशा के 18 जिलों में हल्की से भारी बारिश होने और तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने को लेकर शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया है.

क्योंझर के तेलकोई में 182.6 मिमी वर्षा

स्थानीय मौसम कार्यालय ने कहा कि कम से कम छह जगहों पर बेहद भारी बारिश दर्ज की गई. शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे क्योंझर जिले के तेलकोई में 182.6 मिमी, कटक जिले के बांकी में 182 मिमी, पुरी जिले के पिपिली में 122 मिमी, क्योंझर जिले के चंपुआ में 120.6 और बलांगीर जिले के देवगांव में 107 मिमी बारिश हुई. इनके अलावा खुर्दा में 88 मिमी, हीराकुद में 87.8, नवरंगपुर में 81, क्योंझर में 70.6, पुरी में 69.6, भुवनेश्वर में 63.8 और टिटलागढ़ में 60.8 मिमी बारिश हुई.

एसआरसी ने जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा है. साथ ही निचले इलाकों में अस्थाई तौर पर जलभराव होने, दृश्यता कम होने और शहरी इलाकों में यातायात जाम लगने के प्रति आगाह किया है. कुछ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की भी चेतावनी दी गयी है.

Also Read: Odisha Weather Update: IMD ने ओडिशा के 7 जिलों में जारी किया रेड अलर्ट, महानदी के इलाकों में बाढ़ का खतरा

ये है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है कि मयूरभंज, भद्रक, बालेश्वर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, नयागढ़, ढेंकनाल, अनुगूल, जाजपुर, क्योंझर, खुर्दा, कटक, पुरी, गंजाम, गजपति, कोरापुट, रायगढ़, कलाहांडी और कंधमाल जिले भारी बारिश से प्रभावित हो सकते हैं. मौसम कार्यालय ने कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल से लगती उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है.

छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा कम दबाव का क्षेत्र

इस तंत्र के अगले दो से तीन दिन में उत्तर ओडिशा-उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने के आसार हैं. आइएमडी के अनुसार गजपति, गंजाम, रायगड़ा, खुर्दा, पुरी, नयागढ़, सोनपुर, बरगढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (सात से 11 सेंटीमीटर) हो सकती है.

Also Read: ओडिशा के 11 जिलों में 6.24 लाख लोग बाढ़ की चपेट में, सड़कें डूबीं, पेयजल की किल्लत

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola