मुंबई में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बांद्रा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया, आरोपी ने घटना का वीडियो बना लिया और दुष्कर्म की धमकी दी. दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(एन), 366(ए), 328, 506,323,34 और पॉक्सो की धारा 4,8,12 के तहत 11 मार्च को मामला दर्ज किया गया था.
मुंबई में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आ रही है. पुलिस ने बताया, 2 मार्च को रात करीब 1 बजे एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. जब वह दवा लेने जा रही थी, तो 2 आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया. नाबालिग को विरार, पालघर जिले में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया.
बांद्रा पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बांद्रा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया, आरोपी ने घटना का वीडियो बना लिया और दुष्कर्म की धमकी दी. दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(एन), 366(ए), 328, 506,323,34 और पॉक्सो की धारा 4,8,12 के तहत 11 मार्च को मामला दर्ज किया गया था. पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है.
गुरुग्राम में बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया
गुरुग्राम की एक आवासीय सोसायटी में दो वर्षीय बच्ची के साथ एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि खेरकी दौला थाने में पॉक्सो कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को इस मामले में एक ट्रक चालक पर संदेह है. पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को सेक्टर-81 की एक सोसायटी के परिसर में अपराह्न लगभग दो बजे घटी. पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची एक घरेलू सहायिका की बेटी है.
Also Read: Breaking News: मुंबई में विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी मनीष गांधी के खिलाफ मामला दर्ज
Mumbai | A minor girl was allegedly gang-raped on March 2 around 1 am while she was going to get medicines. The 2 accused kidnapped her, took her to Virar, Palghar district & raped her. Bandra police have arrested the 2 accused: Mumbai Police
— ANI (@ANI) March 13, 2023
फ्लैट के बाहर खेल रही थी बच्ची
पुलिस ने बताया कि बच्ची एक फ्लैट के बाहर खेल रही थी तभी एक ट्रक सोसायटी में कुछ सामान लेने आया था। पुलिस के अनुसार ट्रक चले जाने के कुछ देर बाद पीड़ित बच्ची की मां ने उसे चोटिल अवस्था में देखा और शोर मचाया. पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










