Meghalaya Exit Poll 2023: मेघालय में गठबंधन की सरकार! NPP को सबसे अधिक सीट, जानिए एग्जिट पोल के नतीजे
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Feb 2023 6:48 AM
A voting official marks the finger of a voter inside a polling booth during the second phase of state elections, in Azamgarh town in the northern Indian state of Uttar Pradesh February 11, 2012. Uttar Pradesh, with 200 million people, is an unruly state that stretches southeast from New Delhi, divided along its length by the Ganges River. To avoid violence, voting is staggered over seven days. Results from a total of five state elections are to be announced on March 6. REUTERS/Pawan Kumar (INDIA - Tags: POLITICS ELECTIONS)
Meghalaya Exit Poll 2023: इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक मेघालय में सत्तारूढ़ एनपीपी (NPP) को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं. एनपीपी को 18 से 24 सीटें मिलती नजर आ रही है. वहीं, कांग्रेस को 6 से 12 सीटें मिलती नजर आ रही है. यूडीपी को 8 से 12 सीटें मिल सकती हैं.
Meghalaya Exit Poll 2023: मेघालय विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर वोटिंग हो गई है. प्रदेश के 30 लाख लोग जनप्रतिनिधियों की किस्मत ईवीएम में बंद कर चुके हैं. दो मार्च को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे. इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक मेघालय में सत्तारूढ़ एनपीपी (NPP) को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं. एनपीपी को 18 से 24 सीटें मिलती नजर आ रही है. वहीं, कांग्रेस को 6 से 12 सीटें मिलती नजर आ रही है. यूडीपी को 8 से 12 सीटें. टीएमसी को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, अन्य दलों को 4 से 8 सीट मिलने का अनुमान है.
वहीं, जी न्यूज MATRIZE के एग्जिट पोल के नतीजों की मानें तो उसमें भी सबसे ज्यादा सीटें एनपीपी को ही मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. एनपीपी को 21 से 26 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, बीजेपी को 6 से 11 सीटें, टीएमसी को 8 से 13 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि कांग्रेस को 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में 10 से 19 सीटें जाने का एग्जिट पोल में अनुमान जताया जा रहा है.
वहीं, टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबित मेघालय चुनाव में कांग्रेस को 3 सीटें आ रही हैं. जबकि टाइम्स नाउ की रेटिंग में भी एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है. एनपीपी को 22 सीटें मिलती नजर आ रही है. वहीं, बीजेपी को 5 सीटे मिल रही है. जबकि अन्य को 29 सीटें. कुल मिलाकर टाइम्स नाउ के हिसाब से भी प्रदेश में त्रिशंकू विधानसभा बनने के आसार है. किसी भी दल के स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










