असम के दो जिलों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

Updated:
विज्ञापन

असम के कोकराझार और उदलगुड़ी जिलों से मंगलवार को विस्फोटक, ग्रेनेड और रॉकेट लांचर समेत भारी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया गया

विज्ञापन

गुवाहाटी/उदलगुड़ी : असम के कोकराझार और उदलगुड़ी जिलों से मंगलवार को विस्फोटक, ग्रेनेड और रॉकेट लांचर समेत भारी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया गया. असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने मंगलवार शाम कहा कि पुलिस और सेना ने विश्ववसनीय सूत्रों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर भारत-भूटान सीमा से लगे कोकराझार जिले के लेओपानी नाला और उल्टापानी नाला में संयुक्त अभियान चलाया था.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हथियार और गोला बारूद को बिशुमुरी पुलिस चौकी के अंतर्गत उल्टापानी रिजर्व फॉरेस्ट में फायर लाइन 07 पर एक पेड़ के पास जमीन के नीचे छुपा कर रखे गए थे. डीजीपी ने कहा बरामद हथियारों में दो एके-56 राइफल, एक ग्रेनेड लांचर (एम -79), एक पॉइंट 22 राइफल, एक पॉइंट 22 पिस्तौल, दो 7.65 मिमी पिस्तौल शामिल हैं.

इसके अलावा एक 9 एमएम पिस्तौल और 14 देसी राइफल और पिस्तौल भी मिली हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया पुलिस और सेना की एक अन्य संयुक्त टीम ने दूसरी घटना में असम के उदलगुड़ी जिले में तलाशी के दौरान ग्रेनेड, डेटोनेटर, हथियार और गोला-बारूद सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola