मणिपुर के सीएम ने की मिजोरम के मुख्यमंत्री से बात, जारी हिंसा पर CM जोरमथांगा ने दिया मदद का भरोसा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Jun 2023 5:24 PM

विज्ञापन

Manipur Violence: मणिपुर के सीएम जोरमथांगा ने ट्वीट कर कहा कि मणिपुर में चल रही हिंसा के बारे में प्रदेश के सीएम ने बात की है. उन्होंने कहा कि सीएम एन बीरेन सिंह इस उम्मीद के साथ मुद्दे को हल करने में मेरी सहायता मांग रहे हैं कि अब से एक शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व होगा.

विज्ञापन

Manipur Violence: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मणिपुर में चल रही हिंसा के संबंध में मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा से बात की और इस उम्मीद के साथ इस मुद्दे को हल करने में मिजोरम के मुख्यमंत्री की सहायता मांगी कि अब से एक शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व होगा. मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने ट्वीट कर कहा कि इसके अलावा अनुरोध है कि मिजोरम मेइती को शांतिपूर्ण तरीके से निपटने के लिए साधन और उपाय किए जाएं. मैंने मणिपुर के मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि मिजोरम सरकार जारी हिंसा पर दुख जता रही है और उसने इसे कम करने के लिए कुछ कदम और उपाय किए हैं.

सीएम जोरमथांगा ने दिया मदद का आश्वासन
मणिपुर के सीएम जोरमथांगा ने ट्वीट कर कहा कि मणिपुर में चल रही हिंसा के बारे में प्रदेश के सीएम ने बात की है. उन्होंने कहा कि सीएम एन बीरेन सिंह इस उम्मीद के साथ मुद्दे को हल करने में मेरी सहायता मांग रहे हैं कि अब से एक शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व होगा. वहीं मिजोरम के सीएम ने अपील की है कि मणिपुर की सरकार इस मुद्दे को शांतिपूर्वक तरीके से निपटाये. वहीं, उन्होंने कहा कि मिजोरम सरकार ने मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कहा कि मिजोरम के लोग मेइती के प्रति सहानुभूति रखते हैं. उन्होंने कहा कि जो मैतेई मिजोरम में रह रहे हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है. उनकी सुरक्षा के तमाम उपाय किए गये हैं.

गौरतलब है कि काफी दिनों से मणिपुर में हिंसा हो रही है. एसटी का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में मणिपुर में हिंसा हो रही है. हिंसा में उपद्रवी आम लोगों के साथ-साथ राजनेताओं के घरों पर भी तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं. उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह, मणिपुर सरकार में मंत्री नेमचा किग पेन और गोविंदास कोंथोउजाम सहित कई और नेताओं के घरों पर तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी. इस हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुका है.

Also Read: ‘अरविंद केजरीवाल के पायलट बन गये हैं सीएम भगवंत मान’, गुरदासपुर में गरजे अमित शाह, कहा- जनता सिखाएगी सबक

क्या है पूरा मामला
मणिपुर हिंसा में जल रहा है. प्रदेश के 11 जिलों में कर्फ्यू लगा हुआ है. आम-जनजीवन पूरी तरह बेपटरी हो गया है. अफवाह, संवेदनशील वीडियो के वायरल होने से रोकने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी है.  गौरतलब है कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में यह हिंसा शुरू हुई है.

मणिपुर की महिलाओं ने हिंसा के विरोध में बनाई श्रृंखला
वहीं, मणिपुर में हिंसा को लेकर अब महिलाएं भी सड़क पर उतरने लगी है. जारी हिंसा के विरोध सैकड़ों महिलाएं बीते शनिवार रात को सड़कों पर उतरीं. मेइती समुदाय की महिलाओं ने इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थौबल और काकचिंग जिलों में सड़कों पर मशाल लेकर मानव श्रृंखला बनाई.इस दौरान महिलाओं ने केन्द्र सरकार पर भी निशाना साधा. 

भाषा इनपुट से साभार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola