Lok Sabha Election 2024: मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- 4 जून को बनेगी 'इंडिया' गठबंधन की सरकार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 May 2024 5:55 PM
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और पीएम मोदी जमकर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चीन के अतिक्रमण पर पीएम मोदी क्यों चुप हैं. खरगे ने कहा कि यह चुनाव जनता है, जनता बनाम आरएसएस हैं.
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला किया है. हिमाचल प्रदेश में मीडिया से बात करते हुए खरगे ने कहा कि यह चुनाव जनता बनाम मोदी, जनता बनाम बीजेपी और जनता बनाम आरएसएस हो रहा है. उन्होंने कहा कि लोग हमारे और अपने लिए लड़ रहे हैं. हमारी जीत की संभावना ज्यादा है. खरगे ने कहा कि इसलिए मैंने पहले कहा था कि 4 जून को इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा. बता दें, 18वीं लोकसभा के लिए आज यानी शनिवार को छठे चरण की वोटिंग हुई. छठे चरण के तहत 58 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ. वहीं, मतदान शुरू होने से पहले खरगे ने लोगों से बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की थी.
पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया है और उन्होंने 2047 के लिए योजना तैयार की है. क्या वह 2047 तक वहां रहेंगे? कभी वह समुद्र के अंदर जाते हैं, कभी वह गंगा के अंदर जाते हैं, कभी वह गुफाओं में जाते हैं और कभी-कभी ध्यान करने के लिए अकेले बैठते हैं. खरगे ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उसे अपने ध्यान का फल मिलेगा या नहीं, मेरा मानना है कि कोई भी अपना पेट तभी भर सकता है जब वह अच्छे काम करेगा. बुरे काम करोगे तो अच्छे नतीजे पाओगे.
डरी हुई है बीजेपी- खरगे
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि पांच चरणों के मतदान के बाद “तानाशाह” की कुर्सी डगमगा रही है इसलिए बौखलाहट के स्वर चरम पर हैं. छठे चरण का मतदान शुरू होने से पहले खरगे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित करने का ये संघर्ष अपने आखिरी दो चरणों में आ गया है. आज छठे चरण का मतदान है और वोट जरूर देना है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए लिखा कि एकता, न्याय और रोजमर्रा के जरूरी मुद्दों पर वोट डालिए. नफरत, जुमलों और ध्यान भटकाने की राजनीति के खिलाफ वोट डालिए.
चीन के अतिक्रमण पर चुप हैं प्रधानमंत्री मोदी- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को आरोप लगाया कि चीन ने भारत की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है. चीन इलाके में घर और सड़कें बना रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप हैं. हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में एक रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि उनका 56 इंच का सीना कहां है. इस दौरान खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी देश के लोगों और संविधान को बचाने के लिए लड़ रही है और अगर वह लोकसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो 30 लाख सरकारी रिक्तियां भरी जाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










