ePaper

मालदा में ‘दुआरे सरकार’ कैंप में भगदड़, दो बच्चों समेत 9 घायल, फॉर्म के चक्कर में बेकाबू हुई भीड़

Updated at : 18 Aug 2021 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
मालदा में ‘दुआरे सरकार’ कैंप में भगदड़, दो बच्चों समेत 9 घायल, फॉर्म के चक्कर में बेकाबू हुई भीड़

मालदा के साहापुर हाईस्कूल कैंप में लक्खी भंडार योजना के फॉर्म को लेकर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इसी दौरान भगदड़ मची. ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि दुआरे सरकार कैंप में मची भगदड़ में नौ लोग घायल हुए हैं.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मालदा में बुधवार को ‘दुआरे सरकार’ कैंप में भगदड़ की खबर आई है. इस घटना में दो बच्चों समेत चार महिलाओं को चोट आई. घायलों को इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है. बताया जाता है मालदा के साहापुर हाईस्कूल कैंप में लक्खी भंडार योजना के फॉर्म को लेकर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इसी दौरान भगदड़ मची. ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि दुआरे सरकार कैंप में मची भगदड़ में नौ लोग घायल हुए हैं.

Also Read: ममता के राज में कितने ‘फर्जी अधिकारी’? अब कोलकाता में IB के फेक ASI राजीव चक्रवर्ती की गिरफ्तारी

मालदा के साहापुर हाईस्कूल में बुधवार को दुआरे सरकार योजना के तहत लक्खी भंडार के फॉर्म लेने की भीड़ उमड़ पड़ी. इसी दौरान फॉर्म के लिए भगदड़ मच गई. बताया जाता है सुबह से ही लोग फॉर्म के लिए कतार में खड़े थे. दिन चढ़ने के साथ लोग बेकाबू होने लगे. जब स्कूल का गेट खोला गया तो लोग अंदर जाने के लिए जोर-आजमाइश करने लगे. इसी दौरान भगदड़ मच गई. भगदड़ में कम से कम नौ लोग घायल, जिसमें दो बच्चे और चार महिलाएं भी शामिल हैं.

Also Read: अफगानिस्तान में रहने वाले बंगालियों की तलाश में ममता सरकार, सभी जिलों के DM को लिस्ट बनाने के निर्देश

पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी सरकार ने लक्खी भंडार योजना के तहत अनुसूचित और आदिवासी महिलाओं के प्रति माह 100 रुपए और सामान्य महिलाओं को 500 रुपए प्रति माह देने का ऐलान किया है. इसी योजना का लाभ लेने के लिए फॉर्म को भरा जा रहा है. जहां भी कैंप लगाए जा रहे हैं लोगों की भीड़ उमड़ रही है. सभी सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं. कई जगहों पर मारपीट की घटनाएं हो रही हैं. इसी बीच बुधवार को मालदा में भगदड़ मच गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola