महाराष्ट्र: रायगढ़ खोपोली इलाके में बस के खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल

Published by : Abhishek Anand Updated At : 15 Apr 2023 8:53 AM

विज्ञापन

महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में यात्री बस के खाई में गिर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं, खंडाला घाट इलाके में शिंद्रोपा मंदिर के पास यह हादसा हुआ है. यहां से गुजर रही एक बस साइड बैरियर तोड़कर लगभग 500 फीट गहरी घाटी में जा गिरी.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में यात्री बस के खाई में गिर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं, फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है, ये जानकारी रायगढ़ के एसपी ने साझा की है.

पुणे के लोनावाला के पास खंडाला घाट इलाके में शिंद्रोपा मंदिर के पास यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां से गुजर रही एक बस साइड बैरियर तोड़कर लगभग 500 फीट गहरी घाटी में जा गिरी. यह बस मुंबई से पुणे की ओर जा रही थी. बस में कई लोग सवार थे, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है. बस में कुल कितने लोग सवार थे, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. यह हादसा शनिवार की सुबह साढ़े चार बजे हुआ है. हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, 25 लोग घायल हैं. हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मंगाई क्रेन और एंबुलेंस, शुरू किया रेस्क्यू

आसपास के लोगों ने जब देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोगों को निकाला जा रहा है. घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. मौके पर क्रेन मंगाई गई है, इसी के साथ घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस भी पहुंच चुकी है

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola