प्रयागराज: लग्जरी कार में पहुंचे चोर, बकरी चुराकर फरार, Video हुआ वायरल
Published by : Abhishek Anand Updated At : 13 Jun 2023 12:12 PM
यूपी के प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी मसारी इलाके में सोमवार की सुबह एक विचित्र घटना में चोर एक लग्जरी कार में पहुंचे और बकरी उठा कर फरार हो गए.. जिसके बाद बकरी के मालिक और स्थानीय लोगों ने कार का पीछा किया लेकिन चोरों को पकड़ने में नाकाम रहे
यूपी के प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी मसारी इलाके में सोमवार की सुबह एक विचित्र घटना में चोर एक लग्जरी कार में पहुंचे और बकरी उठा कर फरार हो गए.. जिसके बाद बकरी के मालिक और स्थानीय लोगों ने कार का पीछा किया लेकिन चोरों को पकड़ने में नाकाम रहे. इधर घटना का एक सीसीटीवी फूटेज वायरल हो रहा है.
कसारी मसारी निवासी मंसूर आलम ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि सोमवार को सुबह करीब नौ बजे उनके घर के गेट के बाहर उनकी बकरी बंधी हुई थी, तभी एक लग्जरी कार सवार कुछ लोग उनके घर के बाहर रुके. कार से दो व्यक्ति निकले और बकरी को वाहन के अंदर खींच कर जागृति चौराहे की ओर भाग गए.
जिसके बाद मंसूर घर से बाहर निकला और मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ कार के पीछे भागा लेकिन कार को तेजी से चला रहे चोरों को पकड़ने में नाकाम रहा. मंसूर ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी. तेज रफ्तार कार और बकरी की कुछ फुटेज मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई.
वहीं धूमनगंज पुलिस ने कहा कि जांच के बाद इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि ईद-उल-अजहा के त्योहार से पहले बकरों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. बकरियों को उनके आकार, वजन और सुंदरता के आधार पर ₹5,000 से ₹1,00,000 तक में बेचा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










