Hardik and Natasha Love Story: प्यार, सगाई, शादी और अलगाव… ऐसी है हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की 4 साल की लव स्टोरी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Jul 2024 12:34 AM
Hardik and Natasha love story
Hardik and Natasha love story: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की प्रेम कहानी का अंत हो गया है. दोनों ने सोशल मीडिया में अपने अलगाल की पुष्टि कर दी है. महज चार साल में प्यार से लेकर सगाई और शादी के बाद अब दोनों अलग तो हो गये हैं. उनकी प्रेम कहानी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं हैं.
Hardik and Natasha Love Story: भारतीय टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अलगाव का फैसला कर लिया है. अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने इसकी जानकारी दी है. दोनों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक संयुक्त बयान में इस फैसले का खुलासा किया है. इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा कि चार साल साथ रहने के बाद नताशा और मैंने मिलकर अलग होने का फैसला किया है. हमने साथ मिलकर सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और सब अपना सर्वश्रेष्ठ दिया. अब हम लोगों को लगता है कि अलग होने में हम दोनों की भलाई है. बीते कुछ समय से दोनों के रिश्तों में खटपट चल रही थी. जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया.
4 साल में शादी से लेकर अलगाव तक…
कई क्रिकेटरों ने बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की है. इन्हीं में से एक हैं हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक. दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. महज चार साल के अंदर प्यार, सगाई इसके बाद शादी और अब अलगाव… दोनों ने 31 मई 2020 को शादी की थी और इसी साल 30 जुलाई को उनके बेटे अगस्त्य का भी जन्म हुआ था. दोनों ने 14 फरवरी 2023 को उदयपुर में एक भव्य समारोह में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में पूरे रीति रिवाज से दोबारा शादी की थी.
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की मुलाकात मायानगरी मुंबई में हुई थी. लेकिन दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियां की अटकलें उस समय शुरू हुईं जब हार्दिक के जन्मदिन पर नताशा ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामना दी. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई. नताशा ने हार्दिक को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अपना बेस्ट फ्रेंड बताया था. साल 2020 में हार्दिक ने नताशा को प्रपोज किया. उसी साल दोनों की सगाई भी हुई. सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं. 2020 में उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ. फरवरी 2023 में दोनों ने पूरे रिवाजों के साथ शादी की. शादी समारोह में परिवार के अलावा कई उनके कई दोस्त भी शामिल हुए.
रिश्तों में बढ़ती गई खटास
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक दोनों जितनी जल्दी एक-दूसरे के करीब आये थे उससे भी कम समय में दोनों के अलग होने की अफवाह उड़ने लगी थी. 2024 के मई महीने से ही सोशल मीडिया में उनके अलगाव की खबर वायरल भी होने लगी थी. अफवाहों को और हवा तब मिली जब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया. इसके बाद गुरुवार (18 जुलाई) को दोनों ने इंस्टाग्राम पर अगवाल की पुष्टि कर दी. महज चार साल में प्यार से लेकर सगाई और शादी के बाद अब दोनों अलग हो गये हैं.
दोनों ने लिखा भावुक पोस्ट
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया पर लिखा की यह हमारे लिए एक मुश्किल फैसला था क्योंकि हमने साथ मिलकर परिवार के तौर पर आनंद लिया, एक दूसरे का सम्मान किया और साथ दिया. उन्होंने लिखा कि हमें अगस्त्य जैसा तोहफा मिला. अब वही हम दोनों की जिंदगी का केंद्र रहेगा. हम एक दूसरे का पूरा साथ देंगे ताकि हम अपने बेटे अगस्त्य के लिए हर वो काम करें, जिससे उसे खुशी मिले. इस मुश्किल समय के दौरान दोनों ने निजता की मांग की है. भाषा इनपुट के साथ
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने किया अलगाव का फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










