Lok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को बताया शहंशाह, कहा- 'शहजादे' ने की 4000 किमी पैदल यात्रा

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | PTI

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज गुजरात के बनासकांठा में एक चुनावी जनसभा के दौरान पीएम मोदी पर जमकर हमला किया. प्रियंका गांधी ने उनपर शहंशाह जैसा जीवन जीने का आरोप लगाते हुए कहा कि वो कभी किसी किसान, मजदूर या आम आदमी से नहीं मिले हैं.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रियंका गुजरात के बनासकांठा में सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी को शहजादा कहने के लिए पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो खुद शहंशाह जैसा जीवन जीते हैं. प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो खुद शहंशाह के जैसा जीवन जीते हैं.

पीएम मोदी पर प्रियंका का अटैक
गुजरात के बनासकांठा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि वे मेरे भाई को शहजादा कहते हैं. मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि कैसे यह शहजादा आपकी समस्याओं को सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी पैदल चला है. प्रियंका गांधी ने कहा कि दूसरी तरफ आपके शहंशाह नरेंद्र मोदी हैं, जो एक महल में रहते हैं. क्या आपने उन्हें टेलीविजन पर देखा है? उनके चेहरे पर धूल का एक भी कण दिखाई नहीं देता. वह आपकी समस्याओं को कैसे समझ सकते हैं.

सत्ता से घिरे हुए हैं पीएम मोदी
बनासकांठा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी शहंशाह वाला जीवन जीते हैं. वो सत्ता से घिरे हुए हैं. पार्टी के नेता उनसे डरते हैं. उन्हें कोई कुछ नहीं कहता है. प्रियंका ने कहा कि उनके खिलाफ उठने वाली आवाज को दबा दिया जाता है. प्रियंका गांधी ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आपने पीएम मोदी को किसी किसान से मिलते देखा है. किसानों के आंदोलन को दौरान कई किसानों की जान गई, लेकिन क्या किसी किसान से मिलने पीएम मोदी गये.

महलों में रहते हैं ‘शहंशाह’ पीएम मोदी- प्रियंका मोदी
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो राहुल गांधी को शहजादा कहते हैं लेकिन क्या आपने पीएम मोदी को देखा है. वो महलों में रहते हैं. उनके कपड़ों में कभी धूल देखी है. उनके बाल कभी बिखरे दिखे हैं. वो कितने किसान, गरीब और आम लोगों से मिले हैं. वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी है जो 4000 किलोमीटर पैदल चलकर किसानों से, मजदूरों से, आम लोगों से मिले हैं. उनका सुख-दुख जाना है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola