Lok Sabha Election 2024 : 'मैं अशुद्ध हूं', ऐसा कहने वाले ‘शहजादों’ को जनता सबक सिखाएगी, जानें क्यों भड़की कंगना रनौत
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Apr 2024 8:31 AM
Kangana Ranaut/ File Photo
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के बीच हिमाचल प्रदेश की राजनीति गरम हो चुकी है. यहां मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह पर जोरदार हमला किया है.
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर रैलियों का दौर जारी है और नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. इस बीच हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बयान की चर्चा जोरों पर हो रही है. दरअसल, कंगना ने कहा है कि हमारे इलाके की जनता अनुचित टिप्पणियां करने और राज्य की महिलाओं का अपमान करने वाले ‘शहजादों’ के गिरोह को सबक सिखाने का काम करेगी.
मंडी संसदीय क्षेत्र के झाकरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा. उन्होंने विक्रमादित्य को ‘रामपुर का शहजादा’ कहकर संबोधित किया. मंडी से बीजेपी उम्मीदवार ने बॉलीवुड से उनके जुड़ाव का सिंह द्वारा जिक्र करने पर आपत्ति भी जताई.

क्या कहा था कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने
आपको बता दें कि कंगना रनौत का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि मैं भगवान राम से उन्हें सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करता हूं. आगे उन्होंने कहा था कि आशा करता हूं कि वह ‘देवभूमि’ हिमाचल से शुद्ध होकर बॉलीवुड में उनकी वापसी होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि वह मंडी से चुनाव हारने वालीं हैं. बीजेपी उम्मीदवार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा था कि वह हिमाचल के लोगों के बारे में कुछ नहीं जानती हैं.
Read Also : Kangana Ranaut Remarks : क्या कंगना रनौत पर सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से कटा सुप्रिया श्रीनेत का टिकट?

कंगना रनौत ने क्या दिया जवाब
रैली में कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि अब वे कह रहे हैं कि मैं अशुद्ध हूं… क्योंकि मैं बॉलीवुड में काम करके आई हूं..मुझे पहले जाकर खुद को शुद्ध करना चाहिए…यह कमेंट मुझे अच्छा नहीं लगा. बीजेपी उम्मीदवार ने कहा कि फिल्मों में काम करके ही उन्होंने अपने परिवार का साथ दिया. अपने भाई-बहनों को मैंने बॉलीवुड में काम करके ही पढ़ाया-लिखाया. यही नहीं एसिड अटैक शिकार बहन का इलाज कराया. उन्होंने कहा कि लोग भद्दे कमेंट करते हैं. जनता ऐसे लोगों को और हिमाचल की महिलाओं का अपमान करने वाले ‘शहजादों’ के गिरोह को सबक सिखाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










