ePaper

जल्दी ही मुंबई में फिर शुरू हो सकती है महिलाओं के लिए लोकल ट्रेन सेवा : वेस्टर्न रेलवे

Updated at : 19 Oct 2020 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
जल्दी ही मुंबई में फिर शुरू हो सकती है महिलाओं के लिए लोकल ट्रेन सेवा : वेस्टर्न रेलवे

पश्चिम रेलवे (Western Railways) के पीआरओ सुमित ठाकुर ने आज बताया कि महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government ) ने हमें 16 अक्टूबर से महिलाओं के लिए लोकल ट्रेन चलाने को कहा था, जो सुबह के 11 बजे से दोपहर के तीन बजे तक और फिर शाम सात बजे से सर्विस के बंद होने तक चलेंगी.

विज्ञापन

मुंबई : पश्चिम रेलवे के पीआरओ सुमित ठाकुर ने आज बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने हमें 16 अक्टूबर से महिलाओं के लिए लोकल ट्रेन चलाने को कहा था, जो सुबह के 11 बजे से दोपहर के तीन बजे तक और फिर शाम सात बजे से सर्विस के बंद होने तक चलेंगी. हमने उनसे इस बारे में अपना पक्ष रखने को कहा है कि पैसेंजर कितने होंगे और उनके लिए क्या व्यवस्था है, लेकिन हमारे पास अभी कोई जवाब नहीं आया है.

हमें स्टेशन पर अधिक भीड़ लगाने से बचना होगा, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो. स्टेशन पर ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का सही तरीके से पालन हो. हम महाराष्ट्र सरकार के जवाब का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद ही इस दिशा में काम होगा.

हमने कल भी महाराष्ट्र सरकार से बात की और उनसे कहा कि रेलवे तैयार है. वेस्टर्न रेलवे ने अपनी सेवा 700 ट्रेन तक बढ़ा दी है, जिसमें दो लेडिज स्पेशल ट्रेन भी शामिल है. सेंट्रलरेलवे ने भी अपनी सेवा 706 ट्रेन तक बढ़ाई है. हम महाराष्ट्र सरकार के जवाब का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

गौरतलब है कि आज से मुंबई में मेट्रो की शुरुआत हो गयी. सरकार ने अनलॉक 5 की गाइडलाइन में 15 अक्टूबर से मेट्रो के परिचालन को मंजूरी दी थी. मेट्रो सेवा 19 अक्टूबर से फिर की गयी है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola