LOC Tension : पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब, दुश्मन देश की चौकियां धुआं-धुआं

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

सुरक्षा में तैनात भारतीय जवान

LOC Tension : भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया. इसमें दुश्मन देश की सेना को भारी नुकसान पहुंचा. सुरक्षा अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

LOC Tension : सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की. यह गोलाबारी बिना उकसावे के की गई और सीजफायर का उल्लंघन किया गया. इस पाकिस्तानी हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. पाकिस्तान की ओर हुए नुकसान का तत्काल पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि दुश्मन सेना को भारी नुकसान पहुंचा है.

पाकिस्तान का वीडियो वायरल

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पास तारकुंडी क्षेत्र में एक अग्रिम चौकी पर बिना उकसावे के गोलीबारी की. इसके बाद भारतीय सेना ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप दुश्मन बलों में ‘भारी हताहत’ हुए. सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी सेना के अधिकारी का एक बिना तारीख वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मारे गए सैनिकों को अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

सीजफायर समझौते को रिन्यू करने के बाद गोलीबारी

जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में एक कैप्टन सहित दो भारतीय सेना के जवानों शहीद हुए थे. इसके एक दिन बाद कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया गया. भारत और पाकिस्तान द्वारा 25 फरवरी, 2021 को संघर्ष विराम समझौते को रिन्यू करने के बाद से नियंत्रण रेखा पर शांति थी.

जेसीओ को मामूली चोटें आईं

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) को मामूली चोटें आईं, जब वह उसी सेक्टर में गलती से एक बारूदी सुरंग पर चढ़ गए. उन्होंने बताया कि मेंढर निवासी जेसीओ, आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रखने वाले गश्ती दल का हिस्सा थे. घायल अधिकारी को सैन्य अस्पताल ले जाया गया. यहां उनका इलाज किया जा रहा है.

साल का पहला सीजफायर उल्लंघन

अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से तनाव बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है. इस वजह से नियंत्रण रेखा पर स्थिति तनावपूर्ण है. यह इस साल का पहला सीजफायर उल्लंघन था और पांच दिनों में चौथी सीमा पार घटना थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola