Maldives Row: लक्षद्वीप में पर्यटकों की संख्या में इजाफा, मालदीव को लगा झटका

हालिया विवाद के बाद मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों का मानना है कि निश्चित रूप से लक्षद्वीप और अंडमान जैसे भारतीय द्वीपों में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. एएनआई से बात करते हुए पर्यटकों ने बताया, मालदीव के साथ विवाद के बाद पहले की तुलना में अधिक पर्यटक आकर्षित हुए.
मालदीव विवाद के बाद लक्षद्वीप में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है. दूसरी ओर मालदीव को लगातार भारतीय पर्यटकों के बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल मालदीव के निलंबित मंत्रियों ने भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी.
लक्षद्वीप और अंडमान में बढ़ रहे पर्यटकों की संख्या
हालिया विवाद के बाद मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों का मानना है कि निश्चित रूप से लक्षद्वीप और अंडमान जैसे भारतीय द्वीपों में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. एएनआई से बात करते हुए पर्यटकों ने बताया, मालदीव के साथ विवाद के बाद पहले की तुलना में अधिक पर्यटक आकर्षित हुए.
पीएम मोदी दे रहे भारतीय पर्यटन को बढ़ावा: भारतीय पर्यटक
एक भारतीय पर्यटक ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार भारतीय पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं. उनके लक्षद्वीप दौरे के बाद वहां के बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. मुंबई के कुणाल सोमैया ने कहा, ऐसा नहीं है कि लक्षद्वीप पहले नहीं था. लोग इसके बारे में जानते थे. लेकिन प्रधानमंत्री का वहां जाना और प्रचार करना बहुत सकारात्मक रहा.
Indian tourists in Maldives upbeat for Lakshadweep's footfall surge after PM Modi's visit
Read @ANI Story | https://t.co/9LTjgLUpJV#Ayodhya #PMModi #Lakshadweep pic.twitter.com/C3ahZE1548
— ANI Digital (@ani_digital) January 13, 2024
मालदीव के टूरिज्म और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा. भारतीयों ने इस हैसटैग के साथ सोशल मीडिया यूजर्स लगातार भारतीय टूरिज्म को आगे बढ़ाने और मालदीव के बहिष्कार की बात कर रहे हैं. जिससे पड़ोसी देश के टूरिज्म और अर्थव्यवस्था पर खतरा मंडराने लगा है. दरअसल मालदीव की अर्थव्यवस्था उसके टूरिज्म पर निर्भर है. विदेशी मुद्रा और सरकारी राजस्व का बड़ा सोर्स टूरिज्म को माना जाता है. इसको ऐसे समझा जा सकता है कि मालदीव की जीडीपी का चौथाई हिस्सा टूरिज्म से आता है. करीब 70 फीसदी रोजगार पर्यटन से ही जुड़ा है. वैसे में अगर टूरिज्म में गिरावट आती है, तो पड़ोसी देश को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाले तीन मंत्रियों को मालदीव सरकार ने किया सस्पेंड
भारत में मालदीव के उच्चायुक्त को सोमवार को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और मालदीव के कई मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई टिप्पणियों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई गई. मालदीव सरकार ने मोदी के खिलाफ अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए रविवार को तीन उप मंत्रियों को निलंबित कर दिया है. मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों की भारत में आलोचना हुई है और कई मशहूर हस्तियों ने ‘एक्स’ पर लोगों से मालदीव जाने के बजाय घरेलू पर्यटन स्थलों के बारे में जानने का आग्रह किया है.
पर्यटकों के लिए चीन की गोद में बैठा मालदीव
भारत से विवाद के बाद मालदीव में लगातार पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. वैसे में उसकी अर्थव्यवस्था पर खतरा मंडराने लगा है. संकट को देखते हुए वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू ने चीन से कहा है कि वो अधिक से अधिक संख्या में अपने पर्यटकों के लिए मालदीव भेजें. मुइज्जू की बात करें तो उन्हें चीन का समर्थक माना जाता है.
क्या है मामला
मुइज्जू सरकार के तीन उपमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट की, जिसके बाद रविवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया. भारत द्वारा माले के समक्ष इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाने के बाद मालदीव सरकार ने रविवार को युवा मंत्रालय में उप मंत्रियों मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूम माजिद को निलंबित कर दिया. तीनों उपमंत्रियों ने मोदी की लक्षद्वीप की यात्रा के बाद ‘एक्स’ पर मोदी की पोस्ट के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की थीं. मोदी की लक्षद्वीप यात्रा से अनुमान लगाया गया कि यह केंद्र शासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का एक प्रयास है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










