Ladli Behna Yojana : 5000 आएंगे खाते में! लाडली बहनों के लिए आई बड़ी खुशखबरी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Nov 2024 8:44 AM
Ladli Behna Yojana amount may increased
Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि लाडली बहना योजना की सहायता धीरे-धीरे बढ़ाकर पांच हजार रुपये की जाएगी.
Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश की जनता को खुशखबी दी है. जी हां…उन्होंने कहा है कि लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता बढ़ाई जाएगी. यह धीरे-धीरे बढ़ाकर 5 हजार रुपये कर दी जाएगी. पिछले साल के विधानसभा चुनावों से पहले यह योजना शुरू की गई थी. योजना के तहत वर्तमान में महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,250 रुपये प्रति माह अंतरित किए जाते हैं.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधनी विधानसभा सीट पर एक रैली को संबोधित करते हुए उक्त बात कही. उन्होंने कहा- बहनो, क्या कभी किसी ने आपके खाते में पैसे जमा किए हैं? यह कांग्रेस के लोगों से पूछिए… आप (कांग्रेस) लोगों से लूटते और छीनते थे..उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि यह योजना तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावों के लिए शुरू की थी और इसे बंद कर दिया जाएगा. आप (कांग्रेस) शोर मचाते रहिए, हम देते रहेंगे (बैंक खातों में पैसे जमा करते रहेंगे). बीजेपी सरकार 1,250 रुपये जमा करती रही. इसे (मासिक सहायता) तीन हजार रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये भी किया जाएगा. यह सरकार की नीति है.
Read Also : लाड़ली बहना योजना के बाद MP सरकार की एक और सौगात, मालामाल बना देगी ये स्किम
उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होने हैं. विदिशा से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान के अपनी पारंपरिक विधानसभा सीट बुधनी से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई. बुधनी सीट से कांग्रेस ने पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पटेल को बीजेपी उम्मीदवार रमाकांत भार्गव के खिलाफ मैदान में उतारा है. भार्गव विदिशा से सांसद रह चुके हैं.
(इनपुट पीटीआई)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










