ePaper

Kisan Andolan New: किसान आंदोलन में पहुंचे बॉक्सर विजेंदर सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- कृषि कानून वापस नहीं लिए तो लौटा दूंगा खेल रत्न

Updated at : 06 Dec 2020 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
Kisan Andolan New: किसान आंदोलन में पहुंचे बॉक्सर विजेंदर सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- कृषि कानून वापस नहीं लिए तो लौटा दूंगा खेल रत्न

Kisan Andolan New: रविवार को बॉक्सर विजेंदर सिंह (Boxer Vijender Singh ) भी सिंघू बॉर्डर (हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर) पर किसानों के आंदोलन में शामिल होने पहुंचे. जहां उन्होंने कहा कि "अगर सरकार काले कानून को वापस नहीं लेती है, तो मैं अपना राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार वापस करूंगा."

विज्ञापन

Kisan Andolan Latest Update : राजधानी दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन लगातार 11वें दिन भी जारी है. देश के हर जगह से लोग किसनों को अपना समर्थन देने पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में रविवार को बॉक्सर विजेंदर सिंह (Boxer Vijender Singh ) भी सिंघू बॉर्डर (हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर) पर किसानों के आंदोलन में शामिल होने पहुंचे. जहां उन्होंने कहा कि “अगर सरकार काले कानून को वापस नहीं लेती है, तो मैं अपना राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार वापस करूंगा.”

बता दें कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देश का देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है. बता दें कि इससे पहले शनिवार को पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे थें. जहां उन्होंने कहा था कि मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि मुद्दों को ना भटकाया जाए. हाथ जोड़कर विनती करता हूं, सरकार से भी गुज़ारिश है कि हमारे किसान भाइयों की मांगों को मान ले. यहां सब शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं कोई खून-खराबा नहीं हो रहा है.’

Also Read: Vikas Dubey Case: क्या अब भी है विकास दुबे का खौफ? महाकाल मंदिर के माली और गार्ड नहीं जुटा पा रहे इनाम लेने की हिम्मत

वहीं, पंजाब के कई पूर्व खिलाड़ी तीन कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में अपने पुरस्कार लौटाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन जाने की तैयारी में है. इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल ने भी अपने पद्म पुरस्कार को वापस करने का ऐलान किया था. बता दें कि पजाब और हरियाणा के किसान हाल ही में लागू किये गए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola