केरल में घमासान, SFI ने काला झंडा दिखाया तो धरने पर बैठ गए राज्यपाल, केंद्र ने दी CRPF की Z+ सुरक्षा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 27 Jan 2024 4:56 PM
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कोल्लम जिले के निलमेल में शनिवार को उनके खिलाफ ‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’(एसएफआई) के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन करने पर अपने वाहन से बाहर निकले और प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क किनारे एक दुकान के सामने बैठ गए.
केरल में एक बार फिर से घमासान की स्थिति बन गई है. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कोल्लम जिले के निलमेल में शनिवार को ‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’(एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने फिर से काला झंडा दिखाया और विरोध प्रदर्शन किया. इधर इसके विरोध में राज्यपाल भी धरने पर बैठक गए. केरल में राज्यपाल के खिलाफ बढ़ते विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है.
#WATCH | Kollam: Kerala Governor Arif Mohammed Khan says, "…It is the chief minister of the state who is promoting lawlessness in the state. He is giving direction to the police to give protection to these lawbreakers. Many of them are those against whom several criminal cases… https://t.co/nQHF9PWqpr pic.twitter.com/QTM4xOYPl9
— ANI (@ANI) January 27, 2024
केरल के राज्यपाल को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा
‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) के बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सीआरपीएफ की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा दी प्रदान की है. इसकी जानकारी केरल राजभवन ने एक्स पर पोस्ट कर दी है.
Union Home Ministry has informed Kerala Raj Bhavan that Z+ Security cover of CRPF is being extended to the Governor and Kerala Raj Bhavan: PRO, Kerala Raj Bhavan pic.twitter.com/Ba2V95xp1Y
— ANI (@ANI) January 27, 2024
एसएफआई सदस्यों के विरोध करने पर केरल के राज्यपाल ने सड़क किनारे प्रदर्शन किया
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कोल्लम जिले के निलमेल में शनिवार को उनके खिलाफ ‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’(एसएफआई) के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन करने पर अपने वाहन से बाहर निकले और प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क किनारे एक दुकान के सामने बैठ गए. खान एमसी रोड पर एक दुकान से कुर्सी लेकर वहीं बैठ गए और उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
गुस्से में दिखे राज्यपाल खान
सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसमें राज्यपाल खान काफी गुस्से में दिख रहे हैं. खान को पुलिसकर्मियों से सख्त लहजे से बात करते देखा जा सकता है. घटनास्थल पर पुलिस के अलावा अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए.
कोट्टाराक्कारा जाने के क्रम में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने दिखाया काला झंडा
गौरतलब है कि राज्यपाल एक समारोह के लिए कोट्टाराक्कारा जा रहे थे, तभी राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र शाखा ‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के कई सदस्यों ने रास्ते में काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया.
राज्यपाल का क्यों हो रहा विरोध?
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और वामपंथी सरकार के बीच राज्य के विश्वविद्यालयों के कामकाज और विधानसभा द्वारा पारित कुछ विधेयकों पर हस्ताक्षर न करने समेत कई मामलों को लेकर तनातनी की स्थिति है.
सरकार और राज्यपाल के बीच तनाव जारी
केरल में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा सरकार और खान के बीच जारी तनाव के बीच राज्यपाल ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए गुरुवार को विधानसभा में अपना अभिभाषण केवल अंतिम पैराग्राफ पढ़कर समाप्त कर दिया था और इस तरह उन्होंने सरकार से अपनी नाराजगी का संकेत दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










