केरल एग्जिट पोल: UDF को स्पष्ट बहुमत का अनुमान, वेणुगोपाल बने प्रमुख चेहरा
केसी वेणुगोपाल, फोटो- पीटीआई
KC Venugopal: केरल एग्जिट पोल में यूडीएफ को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. केसी वेणुगोपाल चुनावी नैरेटिव के प्रमुख चेहरा बनकर उभरे हैं. एलडीएफ पिनराई विजयन के नेतृत्व में पीछे नजर आ रहा है.
KC Venugopal: केरल विधानसभा चुनाव को लेकर आए ताजा एग्जिट पोल राज्य की राजनीति में संभावित बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं. कांग्रेस-के नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) इस बार स्पष्ट बढ़त बनाता दिख रहा है, जबकि सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) पिछड़ता नजर आ रहा है. इस पूरे चुनावी प्रकरण में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल एक केंद्रीय चेहरे के रूप में उभरे हैं, जिन्होंने चुनावी नैरेटिव को दिशा देने में अहम भूमिका निभाई है.
यूडीएफ को 88 से 92 सीट- पोल मंत्रा का अनुमान
पोल मंत्रा की सर्वे के अनुसार, 140 सदस्यीय विधानसभा में यूडीएफ को 38.5 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 88 से 92 सीटें मिलने का अनुमान है. यह आंकड़ा बहुमत के 70 सीटों के आंकड़े से काफी ऊपर है और स्पष्ट जीत की ओर संकेत करता है. वहीं, एलडीएफ को 33.4 प्रतिशत वोट के साथ 42 से 46 सीटों पर सिमटने का अनुमान है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को लगभग 20.2 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है.
मजबूत होती दिख रही यूडीएफ की पकड़
यह बदलाव केवल वोट प्रतिशत का उतार-चढ़ाव नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे ‘संरचित बदलाव’ के रूप में देखा जा रहा है. क्षेत्रीय स्तर पर भी यूडीएफ की पकड़ मजबूत होती दिख रही है. मालाबार में उसे बढ़त मिलती नजर आ रही है, जबकि मध्य केरल में उसका अंतर और चौड़ा हुआ है. त्रावणकोर क्षेत्र में मुकाबला जरूर कड़ा बना हुआ है, लेकिन यह राज्य की पूरी तस्वीर को बदलने के लिए पर्याप्त नहीं दिखता.
प्रभावशाली नेता के रूप में उभरे हैं केसी वेणुगोपाल
नेतृत्व के प्रभाव की बात करें तो केसी वेणुगोपाल 21.4 प्रतिशत समर्थन के साथ सबसे प्रभावशाली नेता के रूप में सामने आए हैं. उनके बाद मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को 18.6 प्रतिशत और विपक्ष के नेता वीडी. सतीशन को 16.2 प्रतिशत समर्थन मिला है. इसके अलावा शशि थरूर और शफी परांबिल भी प्रभावी सहायक चेहरों के रूप में उभरे हैं, जिन्होंने यूडीएफ के अभियान को मजबूती दी है.
मुख्यमंत्री पद की पसंद को लेकर तस्वीर बेहद दिलचस्प है. वीडी सतीशन 21.2 प्रतिशत समर्थन के साथ मामूली बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि पिनराई विजयन को 20.5 प्रतिशत समर्थन मिला है. केसी वेणुगोपाल 17.8 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर हैं. सर्वे में एक ‘पैक्ड मिडिल’ की भी बात कही गई है, जहां केके शैलजा, रमेश चेन्निथला और राजीव चंद्रशेखर जैसे नेताओं को 10.5 से 11.2 प्रतिशत के बीच समर्थन मिला है.
यूडीएफ को कई मजबूत नेताओं का फायदा
सर्वे के मुताबिक यूडीएफ को कई मजबूत नेताओं का फायदा मिल रहा है, जबकि एलडीएफ का आकर्षण काफी हद तक मुख्यमंत्री विजयन के इर्द-गिर्द केंद्रित है. साथ ही, सत्तारूढ़ मोर्चे के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी के संकेत भी स्पष्ट रूप से सामने आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










