ePaper

Karnataka: कर्नाटक में ISIS से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, विस्फोट की बना रहे थे योजना

Updated at : 20 Sep 2022 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
Karnataka: कर्नाटक में ISIS से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, विस्फोट की बना रहे थे योजना

Karnataka: कर्नाटक के शिवमोगा में पुलिस ने आतंकवाद के आरोप में तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. ये सभी प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों को बढ़ाने के मामले में वांछित थे.

विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में शिवमोगा पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल, शिवमोगा में पुलिस ने आतंकवाद के आरोप में तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि ये सभी प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट (ISIS) की गतिविधियों को बढ़ाने के मामले में वांछित थे.

कर्नाटक में विस्फोट की थी प्लानिंग

पुलिस ने आरोप लगाया कि गिरोह के सदस्य विस्फोटक की खरीद की प्रक्रिया में थे और उनकी योजना पूरे राज्य में धमाके करने की थी. पुलिस ने स्वत: ही शिवमोगा निवासी शारिक, माजी और सईद यासीन के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम (UAPA) के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस प्राथमिकी के मुताबिक, गिरोह के सदस्य इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों को बढ़ाने की योजना बना रहे थे, जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ है.

इस्लामिक स्टेट से तीनों के संबंध

कर्नाटक के गृहमंत्री अर्गा ज्ञानेंद्र ने कहा कि तीनों के इस्लामिक स्टेट से संबंध है. उन्होंने कहा कि उनकी गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है. वे शिवमोगा और तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं और उनका संबंध मंगलुरु से है.

आतंकी गतिविधियों का लिया प्रशिक्षण

वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि गिरफ्तार व्यक्तियों ने धमाके करने सहित आतंकवादी गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया है. सूत्रों की मानें तो सरगना यासीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. यासीन पेशे से इलेक्ट्रिक इंजीनियर है.

इस वजह से चर्चा में आया था शिवमोगा

गौरतलब है कि शिवमोगा इस साल के शुरुआत में उस समय चर्चा में आया था जब हिजाब विवाद के बीच हिंदुत्व कार्यकर्ता हर्ष की हत्या कर दी गई. अगस्त में उस समय शहर से झड़पों की खबर आई जब कुछ दक्षिणपंथी पक्ष के सदस्यों ने हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर के पोस्टर लगाए और कुछ मुस्लिमों ने विरोध किया. झड़प के दौरान 20 वर्षीय युवक को चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया. शिवमोगा जिले के ही निवासी ज्ञानेंद्र ने दावा किया कि गिरफ्तार संदिग्धों में से एक का संबंध पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी समूह से है.

Also Read: Twitter पर स्वाति मालीवाल का बड़ा हमला, बोलीं- खुलेआम बिक रहे बच्चियों के वीडियो, बताई कीमत

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola