Karnataka Exit Poll: कर्नाटक में बीजेपी को झटका, कांग्रेस की वापसी, एग्जिट पोल में चौंकाने वाले दावे

Karnataka Exit Polls 2023 Updates: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान समाप्त हो चुका है. चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शाम कुल 68.23 प्रतिशत मतदान हुए. अब देश की नजर नतीजों पर टिक गयी है. एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान समाप्त हो चुका है. चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार कुल 68.23 प्रतिशत मतदान हुए. अब देश की नजर नतीजों पर टिक गयी है. एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. मतदान के बाद आए ज्यादातर चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में कांग्रेस के सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने का अनुमान लगाया गया है. कर्नाटक में बहुमत का आंकड़ा 113 है.
‘जी न्यूज’ और ‘मैट्रिज’ – एग्जिट पोल में कांग्रेस को 41 प्रतिशत मतों के साथ 103 से 118 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. जबकि भारतीय जनता पार्टी को 36 प्रतिशत मतों के साथ 79 से 94 सीटें मिलने का अनुमान है. जनता दल (सेक्युलर) को 17 प्रतिशत मतों के साथ 25 से 33 सीटें मिल सकती हैं.
‘टीवी 9’ और ‘पोलस्ट्रेट’ – कांग्रेस को 99 से 109 सीटें मिल सकती हैं जबकि भाजपा को 88 से 98 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इस एग्जिट पोल में यह अनुमान भी लगाया गया है कि जद (एस) को 21 से 26 सीटें मिल सकती हैं.
‘एबीपी न्यूज’ और ‘सी वोटर’- एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं तथा भाजपा को 83 से 95 और जद (एस) को 21 से 29 सीटें हासिल हो सकती हैं.
रिपब्लिक एग्जिट पोल के अनुसार कर्नाटक में त्रिशंकू विधानसभा के आसार नजर आ रहे हैं
बीजेपी – 85 से 100 सीट
कांग्रेस – 94 से 100 सीट
जेडीएस – 24 से 32 सीट
अन्य – 2 से 6 सीट
ZEE News- MATRIZE के अनुसार बीजेपी को झटका, कांग्रेस को बहुमत
बीजेपी – 79 से 94 सीट
कांग्रेस – 103 से 118 सीट
जेडीएस – 25 से 33 सीट
अन्य – 2 से 5 सीट
News Nation के अनुसार – कर्नाटक में बन रही है बीजेपी की सरकार
बीजेपी – 114 सीट
कांग्रेस – 86 सीट
जेडीएस – 21 सीट
अन्य – 3 सीट
ABP C Voter News Data –
बीजेपी – 66 से 86 सीट
कांग्रेस – 81 से 101 सीट
जेडीएस – 20 से 27 सीट
अन्य – 0 से 3 सीट
एशियानेट के सुवर्ण-जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार जेडीएस मैदान से बाहर
एशियानेट के सुवर्ण-जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 94 से 117 सीटों का फायदा होने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 91 से 106 सीटें मिलने का अनुमान है. जेडी (एस) के 14 से 24 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रहने की उम्मीद है.
2018 में बीजेपी को मिली थी सबसे अधिक 104 सीटें
2018 में बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37, जबकि अन्य को 3 सीटें मिली थी.
2013 का हाल
2013 में कांग्रेस ने 122 सीटें जीती थीं. भाजपा और जद (एस) को 40-40 सीटें मिली थीं, जबकि येदियुरप्पा की तत्कालीन कर्नाटक जनता पक्ष को छह सीटें और बी श्रीरामुलु की बडवारा श्रमिका रायतारा कांग्रेस पार्टी को चार सीटें मिली थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










