Karnataka Election 2023: खतरे में युवाओं का भविष्य, सूरजेवाला का BJP पर बड़ा हमला, कहा- कांग्रेस आशा की किरण
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Apr 2023 10:19 PM
Karnataka Election 2023: कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी के नेता अपनी सीट पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं. इस कड़ी में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा है कि कर्नाटक के लोग 40 फीसदी कमीशन से थक चुके हैं
Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव को लेकर राजनीतिक दल पूरे उत्साह के साथ लोगों को रिझाने में लगे हैं. इस बीच एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और सांसद रणदीप सुरजेवाला ने मौजूदा बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के तहत कर्नाटक में युवाओं का भविष्य खतरे में है क्योंकि राज्य में हाल ही में पीएसआई भर्ती घोटाले, सहायक प्रोफेसर घोटाले, बैंक भर्ती घोटाले, कनिष्ठ अभियंता घोटाले और अन्य घोटाले हुए हैं. कांग्रेस पार्टी उनकी आशा की किरण है.
गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी काफी गंभीर है. कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों वाली दो लिस्ट जारी भी कर दी है. वहीं, बीजेपी ने अभी तक एक भी लिस्ट जारी नहीं की है. इस बात को लेकर कांग्रेस नेता बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी के नेता अपनी सीट पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी 40 सीट भी नहीं ला पाएगी. क्योंकि बीजेपी के नेता अपनी सीट पर चुनाव लड़ने से घबरा रहे हैं.
40 प्रतिशत कमीशन से थक चुकी है कर्नाटक की जनता- थरूर: वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी बीजेपी पर हमला करते हुए कहा है कि कर्नाटक के लोग 40 फीसदी कमीशन से थक चुके हैं और 100 फीसदी प्रतिबद्धता वाली सरकार चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने पर उन्हें देगी. थरूर ने यह भी कहा कि कांग्रेस बेंगलुरु और पूरे कर्नाटक में राज्य स्तर और शहरी स्तर के शासन में गंभीर कमियों से निपटने के लिए तैयार है.
वहीं, कांग्रेस के कुछ नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर थरूर ने कहा कि बीते कुछ महीनों में अन्य दलों के कई विधायक और नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि बीते कुछ महीने में पांच विधायक, दो एमएलसी, 11 पूर्व विधायक, चार पूर्व एमएलसी और एक पूर्व सांसद कांग्रेस में शामिल हुए हैं. थरूर ने कहा कि इससे यही पता चलता है कि अन्य दलों के लोग यह मानकर चल रहे हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पक्की है. वहीं, थरूर ने कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर नाराजगी दिखे.
बीजेपी में शामिल हुए अनिल एंटनी: हालांकि, इस बीच बीते गुरुवार को कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीजेपी में शामिल हो गये थे. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में अनिल एंटनी ने पार्टी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










