कंझावला मौत मामला: अरविंद केजरीवाल ने की पीड़िता की मां से बात, 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

Updated:
विज्ञापन
कंझावला मौत मामला: अरविंद केजरीवाल ने की पीड़िता की मां से बात, 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता की मां से फोन पर बात की. केजरीवाल ने कहा, मृतक महिला के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा. हम सुनिश्चित करेंगे कि महिला को न्याय मिले. केजरीवाल ने ट्वीट किया और लिखा, पीड़िता की मां से बात हुई. बेटी को न्याय दिलवायेंगे.

विज्ञापन

कंझावला में रविवार रात हुई घटना में जान गंवाने वाली युवती की प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके निजी अंगों पर चोट के कोई निशान नहीं होने की बात सामने आयी है. यौन उत्पीड़न के कोई सबूत नहीं मिले. मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एक चिकित्सकीय बोर्ड ने लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम किया. इधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता की मां से बात की है और मुआवजे की घोषणा की.

पीड़िता की मां को 10 लाख रुपये का मुआवजा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता की मां से फोन पर बात की. केजरीवाल ने कहा, मृतक महिला के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा. हम सुनिश्चित करेंगे कि महिला को न्याय मिले. केजरीवाल ने ट्वीट किया और लिखा, पीड़िता की मां से बात हुई. बेटी को न्याय दिलवायेंगे. बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे. केजरीवाल ने आगे लिखा, उनकी मां बीमार रहती हैं. उनका पूरा इलाज करवायेंगे. मुआवजे की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने कहा, पीड़िता के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा देंगे. सरकार पीड़िता के परिवार के साथ है. भविष्य में भी कोई जरूरत हुई तो हम पूरा करेंगे.

क्या है मामला

गौरतलब है कि कंझावला में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई. कंझावला में एक सड़क पर वह निर्वस्त्र अवस्था में पायी गयी. रविवार को हुई इस घटना में युवती की मौत हो गई थी. पुलिस ने कार में कथित तौर पर सवार पांच लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था. सुल्तानपुरी की रहने वाली महिला एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में ‘पार्ट-टाइम’ काम करती थी और घटना के समय नये साल की पूर्व संध्या पर काम पर गई हुई थी.

Also Read: कंझावला मामले में आया नया मोड़, एक्सीडेंट के वक्त स्कूटी पर थी एक और लड़की, सामने आया ये वीडियो

दिल्ली पुलिस कंझावला वारदात में गवाहों के बयान दर्ज

कंझावला कांड में एक गवाह सामने आयी है और पुलिस का कहना है कि उसके बयान से इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकता है. पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया. बताया जा रहा है कि जब यह वारदात हुई उस समय वह पीड़िता के साथ थी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola