ePaper

Kangana Ranaut Updates : 'शिव सेना बन चुकी है सोनिया सेना', बोलीं कंगना रनौत- जिन गुंडों ने मेरे पीछे से मेरा घर तोड़ा....

Updated at : 11 Sep 2020 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
Kangana Ranaut Updates : 'शिव सेना बन चुकी है सोनिया सेना', बोलीं कंगना रनौत- जिन गुंडों ने मेरे पीछे से मेरा घर तोड़ा....

Kangana Ranaut Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आज शिवसेना पर करारा हमला करते हुए सोनिया गांधी को भी निशाने पर लिया. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि जिस विचारधारा पर श्री बाला साहेब ठाकरे ने शिव सेना का निर्माण किया था आज वो सत्ता के लिए उसी विचारधारा को बेच कर शिव सेना से सोनिया सेना बन चुके हैं, जिन गुंडों ने मेरे पीछे से मेरा घर तोड़ा उनको सिविक बॉडी मत बोलो, संविधान का इतना बड़ा अपमान मत करो…

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आज शिवसेना पर करारा हमला करते हुए सोनिया गांधी को भी निशाने पर लिया. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि जिस विचारधारा पर श्री बाला साहेब ठाकरे ने शिव सेना का निर्माण किया था आज वो सत्ता के लिए उसी विचारधारा को बेच कर शिव सेना से सोनिया सेना बन चुके हैं, जिन गुंडों ने मेरे पीछे से मेरा घर तोड़ा उनको सिविक बॉडी मत बोलो, संविधान का इतना बड़ा अपमान मत करो…

दूसरे ट्वीट में कंगना ने कहा कि तुम्हारे पिताजी के अच्छे कर्म तुम्हें दौलत तो दे सकते हैं मगर सम्मान तुम्हें खुद कमाना पड़ता है, मेरा मुंह बंद करोगे मगर मेरी आवाज़ मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी, कितने मुंह बंद करोगे? कितनी आवाज़ें दबाओगे? कब तक सच्चाई से भागोगे तुम कुछ नहीं हों सिर्फ़ वंशवाद का एक नमूना हो….

इससे पहले एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि मैं अपनी मुंबई में हूं ,अपने घर में हूं मुझपे वार भी हुआ तो पीठ पीछे जब मैं फ़्लाइट में थी,सामने नोटिस देने की या वार करने की हिम्मत नहीं है मेरे दुश्मनों में ये जानकर अच्छा लगा,बहुत लोग मुझे पहुँचाई हुई हानि से दुखी और चिंतित हैं मैं उनके आशीर्वाद और स्नेह की आभारी हूं….

बंगले का हिस्सा ढहाये जाने को लेकर शिवसेना पर बिफरीं कंगना : बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले का कथित तौर पर अवैध हिस्सा ध्वस्त कर दिया. इसके बाद यहां पहुंचने पर वह सिलसिलेवार ट्वीट और वीडियो के जरिये शिवसेना तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर बरसी. उन्होंने अपने बंगले को ‘‘राम मंदिर” और खुद को छत्रपति शिवाजी की बेटी बताया. केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा पाने वाली अभिनेत्री को मुंबई हवाई अड्डे के बाहर प्रदर्शन कर रहे शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की. वहीं हवाईअड्डे पर मौजूद आरपीआई (ए) और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कंगना का समर्थन किया.

कंगना का वीडियो संदेश : बुधवार को कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किये गये एक वीडियो संदेश में शिवसेना प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ठाकरे को संबोधित करते हुए कहा, उद्धव ठाकरे, तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलके मेरा घर तोड़ के मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है…आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा, यह वक्त का पहिया है, याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता… अभिनेत्री ने कहा,… मुझे पता तो था कि कश्मीर पंडितों पर क्या बीती है, आज मैंने महसूस किया है और आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं, कश्मीर पर भी एक फिल्म बनाउंगी और अपने देशवासियों को जगाउंगी क्योंकि मुझे पता था कि यह हमारे साथ होगा तो होगा, लेकिन मेरे साथ हुआ इसका कोई मतलब है कि इसके कोई मायने हैं…

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola