MP Election 2023: यहां चलता है कमलनाथ का जादू! मोदी लहर भी हो चुकी है फेल, जानें कौन सा है वह इलाका
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Aug 2023 3:47 PM
MP Election 2023: लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों में से 28 सीटें जीतने में कामयाब रही लेकिन छिंदवाड़ा से कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ ने 35 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की. जानें इस इलाके में क्यों मजबूत है कांग्रेस

मध्य प्रदेश में इस बार कांटे की टक्कर होती नजर आ रही है. इस बीच प्रदेश का एक ऐसा क्षेत्र है जिसकी चर्चा सबकी जुबान पर है. जी हां..उस क्षेत्र का नाम है छिंदवाड़ा…जहां तीन दिवसीय प्रवास पर कांग्रेस ने कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ पहुंचे हैं. आपको बता दें कि मार्च के महीने में इस इलाके में खुद बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह पहुंच चुके हैं. चुनाव के पहले बीजेपी प्रदेश में सक्रिय नजर आ रही है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने छिंदवाड़ा में आमसभा की थी और आदिवासियों और दलितों का मुद्दा उठाया था.

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ के पांच दशकों तक गढ़ रहे छिंदवाड़ा में आमसभा करके अमित शाह ने उन्हें घेरने का प्रयास किया लेकिन अब देखना है कि शाह का जादू इस इलाके में कितना नजर आता है. शाह ने इस साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में मतदान कर लोगों से राज्य और केंद्र में फिर से बीजेपी की सरकार बनाने का आह्वान किया है.

छिंदवाड़ा पर एक नजर: आइए एक नजर छिंदवाड़ा पर डालते हैं. दरअसल, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहली दफा छिंदवाड़ा से 1980 में लोकसभा के लिए चुने गये थे और 1997 में उपचुनाव में उनकी एकमात्र पराजय के साथ उन्होंने कई दफा इस लोकसभा सीट से जीत का परचम लहराया. लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों में से 28 सीटें जीतने में कामयाब रही लेकिन छिंदवाड़ा से कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ ने 35 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की. आपने किले को मजबूत करने के लिए पिता-पुत्र इलाके में खासे सक्रिय नजर आते हैं.

हर वर्ग के वोट पर नजर : कांग्रेस प्रदेश में खासी सक्रिय नजर आ रही है. इस क्रम में कांग्रेस नेता कमलनाथ के क्षेत्र छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर एवं कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पाठ इसी महीने करवाया है. इसका फोटो और वीडियो सामने आया था. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर एवं कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का अपने गढ़ छिंदवाड़ा में अपने बेटे एवं सांसद नकुलनाथ के साथ आरती उतारकर स्वागत किया था जिसकी तस्वीर सामने आयी थी.

यदि आपको याद हो तो कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनावों के बाद कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में सरकार बनायी. इसके बाद कुछ महीने सरकार चली लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति निष्ठावान विधायकों के विद्रोह के कारण मार्च 2020 में कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गयी. कमलनाथ की सरकार गिरने के बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बना ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










