Kamal Nath: कांग्रेसी नेता कमलनाथ अपने बेटे नकुल के साथ बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, पहुंचे दिल्ली

Kamal Nath लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लगना शुरू हो गया है. महाराष्ट्र के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद अब खबर है कि मध्यप्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. […]
Kamal Nath लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लगना शुरू हो गया है. महाराष्ट्र के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद अब खबर है कि मध्यप्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. यही नहीं उनके साथ उनके बेटे नकुलनाथ भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
कमलनाथ और नकुलनाथ के साथ एमपी के कई कांग्रेस नेता हो सकते हैं बीजेपी में शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के साथ मध्यप्रदेश के कई कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि अबतक कमलनाथ की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है.
दिल्ली पहुंचे कमलनाथ
बीजेपी में शामिल होने की खबर के बीच कमलनाथ दिल्ली पहुंचे हैं. राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने पर जब कमलनाथ से मीडियाकर्मियों ने बीजेपी में शामिल होने के बारे में पूछा तो उन्होंने न तो इनकार किया और न ही इसकी पुष्टि की है. यह पूछे जाने पर कि क्या वह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा, आप सभी उत्साहित क्यों हो रहे हैं? अगर ऐसा कुछ है तो मैं आप सभी को सूचित करूंगा.
कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर क्या बोले राजमणि पटेल
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर कांग्रेस सांसद राजमणि पटेल ने कहा, कमलनाथ के काम, उनकी सेवा को देखते हुए तो ऐसा नहीं लगता है. पार्टी से उनकी नाराजगी क्या होगी. पार्टी से दूसरे लोग नाराज हो सकते हैं लेकिन जहां हाई कमान से भी ज्यादा उनकी चलती हो. ऐसी स्थिति में उपेक्षा का कोई सवाल ही नहीं है.
कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबर को जीतू पटवारी ने निराधार बताया
एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ये खबरें निराधार हैं. क्या आप सपने में भी सोच सकते हैं कि इंदिरा जी का तीसरा बेटा कांग्रेस छोड़ सकता है. जिनके नेतृत्व में 2 महीने पहले हमने चुनाव लड़ा. जिन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना सब कुछ न्योछावर करता रहा, क्या वो कांग्रेस को छोड़कर जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










