ePaper

JP Nadda: बघेल सरकार में छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे नक्सली हमले, नड्डा ने कांग्रेस का दूसरा नाम बताया छलावा

Updated at : 11 Feb 2023 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
JP Nadda: बघेल सरकार में छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे नक्सली हमले, नड्डा ने कांग्रेस का दूसरा नाम बताया छलावा

जेपी नड्डा ने शहर के लालबाग मैदान में सभा को संबोधित करने के दौरान नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में भाजपा की नारायणपुर जिला इकाई के उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या पर दुख जताया और कहा कि राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नक्सली घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से यहां नक्सली घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है.

नड्डा ने भाजपा जिला इकाई के उपाध्यक्ष की हत्या पर जताया दुख

जेपी नड्डा ने शहर के लालबाग मैदान में सभा को संबोधित करने के दौरान नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में भाजपा की नारायणपुर जिला इकाई के उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या पर दुख जताया और कहा कि राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नक्सली घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर गांव में शुक्रवार रात संदिग्ध नक्सलियों ने साहू की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इससे पहले नक्सलियों ने बीते रविवार को बीजापुर जिले में भाजपा के आवापल्ली मंडल के अध्यक्ष नीलकंठ काकेम (40) की हत्या कर दी थी.

रमन सरकार ने छत्तीसगढ़ का किया विकास

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की हत्या निंदनीय है. मैं प्रश्न खड़ा करना चाहता हूं कि क्या यह सच्चाई नहीं है कि भूपेश बघेल की सरकार जब से आयी है तब से नक्सली हमले बढ़े हैं. यह यहां के प्रशासन के बारे में दर्शाता है. जब रमन सिंह की सरकार थी तब यहां शांति थी और कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं थी. सभी का काम हो रहा था. यहां विकास ​हो रहा था.

Also Read: ‘हम अपने काम का करते हैं रिपोर्ट कार्ड पेश’, त्रिपुरा में BJP का घोषणा पत्र जारी करने के बाद बोले जेपी नड्डा

कांग्रेस का दूसरा नाम छलावा

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला किया और कहा, मैं बताना चाहता हूं कि कांग्रेस का दूसरा नाम ही छलावा है। किसी काम को लटकाना, अटकाना, भटकाना यह कांग्रेस की रीति-नीति है. यह इसीलिए बने हैं, लेकिन हम विकास के लिए बने हैं. वह विकास को अवरुद्ध करने के लिए बने हैं। उनका लक्ष्य फूट डालो और राज करो है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola