मुंबई में हुई एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग, नागपुर से टेकऑफ करते ही हवा में गिर गया था अगला पहिया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नागपुर से हैदराबाद जा रहे एक एयर एंबुलेस C-90 VT-JIL की मुंबई में इमरजेसी लैंडिंग करवानी पड़ी जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना तो नहीं है लेकिन यह लैंडिंग हैरतअंगेज थी.

विज्ञापन

नागपुर से हैदराबाद जा रहे एक एयर एंबुलेस C-90 VT-JIL की मुंबई में इमरजेसी लैंडिंग करवानी पड़ी जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना तो नहीं है लेकिन यह लैंडिंग हैरतअंगेज थी.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एयर एंबुलेस C-90 VT-JIL ने जैसे ही नागपुर से टेकआॅफ किया उसका अगला पहिया खुलकर गिर गया. जिसके कारण तुरंत ही इमरजेंसी घोषित कर दी गयी और विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया. मुंबई में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी.

क्रू मेंबर ने बताया कि विमान की बेली लैंडिग करायी गयी. बैली लैंडिंग में लैंडिंग गियर का प्रयोग नहीं किया जाता है यानी कि जब अगला पहिया गिर गया तो विमान के बाॅडी को जमीन पर उतारा गया. यह इमरजेंसी लैंडिंग और इसमें विमान के क्षतिग्रस्त होने उसमें आग लगने का खतरा होता है.

हालांकि जब एक्सपर्ट यह लैंडिंग कराते हैं तो स्थिति नियंत्रण में भी रहती है. यही वजह है कि जैसे ही विमान की लैंडिंग हुई हवाई अड्डा के कर्मचारी इस प्रयास में जुट गये कि विमान में आग ना लगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola