जम्मू-कश्मीर में अलकायदा का संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से जुड़ा है तार

Updated:
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में अलकायदा का संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से जुड़ा है तार

रामबन पुलिस ने अलकायदा के जिस आतंकी को रामबन इलाके से गिरफ्तार किया है, उसके तार पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं. बताया जा रहा है कि वह बंगाल का रहने वाला है. जम्मू-कश्मीर पुलिसने बताया, आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में अलकायदा के एक कथित आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है. रामबन पुलिस ने आतंकवादी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उसके पास से एक ग्रेनेड बरामद किया है.

पश्चिम बंगाल से जुड़ा है गिरफ्तार अलकायदा आतंकी का तार

रामबन पुलिस ने अलकायदा के जिस आतंकी को रामबन इलाके से गिरफ्तार किया है, उसके तार पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं. बताया जा रहा है कि वह बंगाल का रहने वाला है. जम्मू-कश्मीर पुलिसने बताया, आगे की जांच जारी है. पुलिस ने गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी के खिलाफ धारा 7/25 भारतीय शस्त्र अधिनियम, धारा 4 विस्फोटक अधिनियम और 13, 20 यूएपीए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Also Read: West Bengal: अलकायदा के नये सदस्याें को ऐप से कोड वर्ड में बात करने की मिल रही ट्रेनिंग, एसटीएफ का खुलासा

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में विस्फोटक लगाने में शामिल दो हाइब्रिड आंतकवादी गिरफ्तार

इधर जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पिछले महीने विस्फोटक लगाने में शामिल दो हाइब्रिड आतंकवादियों को बारामूला से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके कब्जे से दो रिमोट से चलने वाले परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) भी बरामद किए हैं. हाइब्रिड आतंकवादियों की पहचान इरशाद गनी और केनुसा बांदीपोरा के वसीम राजा के रूप में हुई है. बता दें कि आतंकवादियों ने 15 अक्टूबर को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के केनुसा-अस्टांगो इलाके में एक आईईडी लगाया था, जिसका वजन लगभग 18 किलोग्राम था और इसमें दो गैस सिलेंडर लगे थे. सुरक्षा बलों ने विस्फोटक उपकरण का पता लगाया और उसे नष्ट कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

Also Read: Aligarh News: ‘यही हाल रहा तो पंजाब बनेगा जम्मू कश्मीर’, हिंदू महासभा ने खून से लिखा राष्ट्रपति को पत्र

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola