Jammu & Kashmir: सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा कमांडर उजैर को मार गिराया, अनंतनाग में मुठभेड़ खत्म

Updated:
विज्ञापन
Jammu & Kashmir: सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा कमांडर उजैर को मार गिराया, अनंतनाग में मुठभेड़ खत्म

अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने आतंक विरोधी अभियान लगातार सात दिनों तक चलाया. जिसमें दो आतंकवादियों को मार गिराया गया. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश करने के लिए ड्रोन की भी मदद ली.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पिछले सात दिनों से अनंतनाग में जारी मुठभेड़ में सेना के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर उजैर खान को मार गिराया. जम्मू कश्मीर पुलिस के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया, अनंतनाग में सात दिन से चल रही मुठभेड़ खत्म हो गयी है. उन्होंने बताया, मारे गए दो आतंकवादियों में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर उजैर खान भी शामिल है.

अनंतनाग मुठभेड़ में तीन जवान और पुसिल अधिकारी हुए शहीद

मालूम हो जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पिछले बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट, 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोचक और एक सैनिक शहीद हो गये थे.

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने चलाया आतंक विरोधी अभियान

अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने आतंक विरोधी अभियान लगातार सात दिनों तक चलाया. जिसमें दो आतंकवादियों को मार गिराया गया. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश करने के लिए ड्रोन की भी मदद ली.

Also Read: Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले पर राजनीति तेज, ‘इंडिया’ ने बीजेपी के जश्न पर उठाया सवाल

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा था, शहीदों के खून की एक-एक बूंद का लेंगे बदला

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा था कि शहीदों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा और आतंकवादियों के आकाओं को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी. सिन्हा ने कहा, हमें हमारे सैनिकों पर पूरा भरोसा है. पूरा देश जवानों के साथ एकजुटता से खड़ा है.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सिन्हा ने शहीद पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट के परिवार से मुलाकात की

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को हरसंभव सहायता का सोमवार को आश्वासन दिया.

कश्मीर में फिर से पनप रहा आतंकवाद : जेकेपीसीसी प्रमुख

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटना को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया. कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर इकाई ने घाटी में आतंकवाद के फिर से पनपने का जिक्र करते हुए इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की. जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने बुधवार को कोकेरनाग इलाके में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के तीन अधिकारियों की शहादत पर शोक जताया और इस आतंकवादी कृत्य की निंदा की. वानी ने कहा, हम स्पष्ट शब्दों में इसकी निंदा करते हैं. यह बहुत दुखद घटना है. स्थिति यह है कि आतंकवाद खत्म नहीं हुआ है, जैसा कि भारत सरकार या उपराज्यपाल प्रशासन दावा करता है. मेरा मानना ​​है कि उन्हें आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए एक व्यापक नीति बनानी चाहिए ताकि लोग उस संकटपूर्ण जीवन से बाहर आ सकें जिसे वे पिछले 35 वर्षों से जी रहे हैं.

सेना के जवानों की शहादत पर शिवसेना (यूबीटी) ने बोला हमला

शिवसेना (यूबीटी) ने कश्मीर में पिछले दिनों सेना के दो अधिकारियों और एक वरिष्ठ पुलिस अधकारी की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहादत को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद घाटी में हालात सामान्य होने का केंद्र का दावा झूठा साबित हुआ है. शिवसेना (यूबीटी) ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा था कि जम्मू कश्मीर में हालात सही नहीं हैं, लेकिन मोदी सरकार जी20 की सफलता से अभिभूत है. उसने कहा, केंद्र सरकार ने ऐसी तस्वीर पेश की थी कि अनुच्छेद 370 के समाप्त होने के बाद सबकुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन अंतत: यह बात झूठी साबित हुई.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola