Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले पर राजनीति तेज, ‘इंडिया’ ने बीजेपी के जश्न पर उठाया सवाल

PTI2_14_2019_000155B
शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, जश्न को टाला जा सकता था. अधिक संवेदनशीलता की उम्मीद की जा सकती थी, खासकर उस दिन जब हमारे सुरक्षा बलों ने कश्मीर में आतंकवादियों के साथ भीषण लड़ाई लड़ी.
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों और पुलिस की कार्रवाई जारी है. अब भी दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है. इधर आतंकी हमले को लेकर राजनीति तेज हो गयी है. कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. ‘इंडिया’ गठबंधन ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया और सवाल किया कि जब सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं, उसी समय पीएम नरेंद्र मोदी के सम्मान में बीजेपी मुख्यालय में जश्न क्यों मनाया गया. मालूम हो आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत, मेजर आशीष और पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट शहीद हो गए.
विपक्षी गठबंधन ने बीजेपी से पूछा, जश्न को क्यों नहीं टाला गया?
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कुछ घटक दलों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दिन जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए सेना और पुलिस के तीन अधिकारी शहीद हो गए थे उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्यालय पहुंचने पर जश्न का आयोजन क्यों किया गया? उन्होंने यह भी कहा कि इस जश्न को एक-दो दिन टाला भी जा सकता था.
चाहे कुछ भी हो जाए, प्रधानमंत्री अपनी वाहवाही को टाल नहीं सकते : पवन खेड़ा
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जिस समय सीमा पर हमारी सेना के तीन अधिकारियों के शहीद होने की दुखद खबरें आ रही थीं उसी समय भाजपा मुख्यालय में बादशाह के लिये जश्न की महफ़िल सजी थी. चाहे कुछ भी हो जाए, प्रधानमंत्री अपनी वाहवाही को टाल नहीं सकते.
आरजेडी ने बीजेपी के जश्न पर उठाया सवाल
राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता मनोज झा ने कहा, कल जब हमारे जवानों की शहादत हो रही थी, तो हमने देखा कि भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा था, लाल गुलाब का जश्न था. हम सभी ने वो दृश्य देखे. एक दिन इंतजार कर लेते, दो दिन इंतजार कर लेते. उनका कहना था, मेरे देश के प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी जश्न मना रहे थे, जबकि 29 दिन का बच्चा अपने पिता को खो चुका था. इन छवियों के साथ यह देश सांस नहीं ले पाएगा.
शिवसेना (यूबीटी) ने बीजेपी पर बोला हमला
शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, जश्न को टाला जा सकता था. अधिक संवेदनशीलता की उम्मीद की जा सकती थी, खासकर उस दिन जब हमारे सुरक्षा बलों ने कश्मीर में आतंकवादियों के साथ भीषण लड़ाई लड़ी. हमारे तीन बहादुर लोग पहले ही देश के लिए अपनी जान दे चुके हैं, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है.
संसद के विशेष सत्र के दौरान अनंतनाग मुठभेड़ पर सरकार को घेरने की तैयारी में आप
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ पर आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा, संसद के विशेष सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद इस मुद्दे को वहां जरूर उठाएंगे.
आतंकवादी को हमारी सेना वहां भेज देगी जहां उनको जाना चाहिए : बीजेपी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, कोई भी आतंकवादी कहीं भी छिपा हो हमारी सेना उसे खोज निकालेगी और उनको वहां भेजेगी जहां उनको जाना चाहिए. उन्होंने INDIA गठबंधन पर पलटवार करते हुए कहा, 2024 में भाजपा गठबंधन उत्तर प्रदेश में सारी सीटें जीतेगा और कोई अन्य दल राज्य में कोई खाता भी नहीं खोल पाएगा. मैं मानता हूं कि यह गठबंधन वैसा है जैसे ‘एक अनार, सौ बीमार’. जैसे तराजू में कोई मेंढक रखकर नहीं तोल सकता वैसे ही यह विपक्षी गठबंधन भी एकजुट नहीं रह सकता.
बीजेपी सीईसी की बैठक में पीएम मोदी का किया गया जोरदार स्वागत
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार शाम बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया था. जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के बाद मोदी पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे. पीएम मोदी के पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलों की बरसा की और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए. बीजेपी ने जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी का अभिनंदन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










