जयपुर में सड़क दुर्घटना, ट्रेलर की चपेट में आने से 3 बच्चों की मौत
जयपुर में सड़क दुर्घटना इसी जगह पर हुई.
जयपुर में 200 फीट बाईपास पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जहाँ दिल्ली से अजमेर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक परिवार पर चढ़ गया. इस भयावह हादसे में तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
Jaipur Accident : राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह 9 बजे एक सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं. मरने वाले तीनों बच्चे भाई-बहन हैं. यह सड़क दुर्घटना बड़े ट्रेलर के कंट्रोल खोने की वजह से हुई.
ट्रेलर के कंट्रोल खोने से हुई दुर्घटना
दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए ADCP (जयपुर साउथ) ललित शर्मा ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9.00 बजे हुई. एक बड़ा ट्रेलर दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा था, उसी वक्त यह हादसा 200 फीट बाईपास के पास हुआ. बाईपास के पास बागड़िया समुदाय का एक परिवार, जिसमें पति-पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चे शामिल थे, वे गाड़ी का इंतजार कर रहे थे. उसी वक्त ट्रेलर ने अपना कंट्रोल खोया और इस परिवार को रौंद दिया. दुर्घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता को गंभीर चोट आई है और वे अस्पताल में भर्ती है.
ये भी पढ़ें :रोनाल्डो का सफर हुआ समाप्त, स्पेन का किला भेदने में नाकाम रहा पुर्तगाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए