क्या जंतर-मंतर को प्रदर्शनों के लिए कर दिया गया है बंद? वायरल खबर पर दिल्ली पुलिस ने बताया सच

Updated:
विज्ञापन

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान की फाइल तस्वीर, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कॉकरोच जनता पार्टी' द्वारा दोबारा विरोध प्रदर्शन की चेतावनी के बाद सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के जंतर-मंतर को प्रदर्शनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है. इस वायरल दावे पर अब दिल्ली पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आ गया है, जिसने वायरल खबर का खंडन करते हुए सच्चाई सामने रखी है.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैल रही इन खबरों को पूरी तरह से गलत, गुमराह करने वाला और बेबुनियाद बताया है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है और यह पहले की तरह ही शांतिपूर्ण व अधिकृत प्रदर्शनों के लिए खुला है.

विज्ञापन

क्या हैं जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के नियम?

दिल्ली पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर पर किसी भी तरह के आयोजन या विरोध प्रदर्शन के लिए तय दिशा-निर्देश लागू रहते हैं.

  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के संचालन के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत दिल्ली पुलिस द्वारा एक 'स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर' (SOP) तैयार किया गया है.
  • इस SOP के तहत जंतर-मंतर पर एक समय में अधिकतम 1,000 लोगों के जुटने की ही अनुमति है.


अनुमति की क्या है प्रक्रिया?

दिल्ली पुलिस ने बताया, आयोजकों या व्यक्तियों को प्रदर्शन से पहले सक्षम प्राधिकारी के पास औपचारिक आवेदन करना होता है. तय शर्तों और नियमों का पालन करने पर ही अनुमति प्रदान की जाती है.

पुलिस की नागरिकों से अपील

दिल्ली पुलिस ने आम जनता और नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी बिना पुष्टि वाली या भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें और न ही इसे शेयर करें. पुलिस ने साफ किया कि सही और सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक बयानों और सूचनाओं पर ही विश्वास करें.


ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग क्यों? घायलों का सही इलाज कराने का दिया निर्देश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola